फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'Chhapaak' और 'Tanhaji' को मिला वीकेंड का फायदा, तीन दिन में जुटा लिए इतने करोड़

Mon, 13 Jan 2020 11:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 Jan 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 3 Box Office Collection
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'छपाक' के कलेक्शन पर सभी की निगाहें हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि फिल्म रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू पहुंचीं थीं और हिंसा में घायल छात्रों का समर्थन किया था। जिसके बाद कई जगहों पर फिल्म का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि फिल्म की कमाई पर इसका असर पड़ सकता है लेकिन कलेक्शन पर नजर डालें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। फिल्म को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और सिनेमाघरों तक दर्शक खींचे चले आए।

Chhapaak Tanhaji Day 3 Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, छपाक ने तीसरे दिन रविवार को अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई की। फिल्म सात से साढ़े सात करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस तरह तीन दिन में ही फिल्म ने करीब 18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के बजट और स्क्रीन्स के लिहाज से यह आंकड़ा अच्छा माना जा रहा है। यहां ध्यान रखने वाली बात ये भी है कि 'छपाक' के साथ ही बड़े बजट की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसके बावजूद 'छपाक' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही।

Chhapaak Tanhaji Day 3 Box Office Collection
छपाक की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की लागत 35 करोड़ है जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च किए गए। इस तरह फिल्म का कुल बजट 45 करोड़ है। छपाक को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं। फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 3 Box Office Collection
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

अब बात करते हैं फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। रविवार को फिल्म की कमाई में 30 फीसदी का उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 25-26 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह फिल्म ने तीन दिन में ही 60 करोड़ कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
Chhapaak Tanhaji Day 3 Box Office Collection
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

फिल्म को मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका से सजी इस फिल्म का बजट 110 करोड़ है। जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। भारत में ये फिल्म 3,880 और विदेश में 660 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 'तानाजी' का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

हिट की हैट्रिक लगाते ही रानी मुखर्जी ने दिखाए तेवर, बॉलीवुड की इस परंपरा पर किया कड़ा प्रहार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed