सपना चौधरी हरियाणवी गानों पर डांस कर हिट हुई थीं । अब वो एक मशहूर सेलेब्रिटी बन चुकी हैं । सपना को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब वो बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट बनीं । सपना ने बिग बॉस में लंबा सफर तय किया था । घर से बाहर आने के बाद उन्होंने खुद पर काम किया और वो डांस के साथ मॉडलिंग भी करने लगीं। साथ ही सपना सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं ।
पिंक साड़ी में सपना चौधरी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को किया लाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना अब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में सपना की साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं । इस तस्वीर में सपना पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं । साथ ही उन्होंने काले रंग का पारदर्शी ब्लाउज पहना है । सपना की इन तस्वीरों को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा फैंस लाइक कर चुके हैं ।
बिग बॉस से निकलने के बाद सपना की पर्सनालिटी में काफी बदलाव आया है । सपना ने वजन भी घटा लिया है और वो अब सलवार सूट के अलावा डिजाइनर कपड़े भी पहनने लगी हैं । सपना ने अपने मेकओवर से खुद को बदल लिया है । वो सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने फैंस से बातें भी करती हैं ।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on
बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना को कुछ फिल्मों के ऑफर भी मिले । सपना ने फिल्म 'नानू की जानू' में एक आइटम सॉन्ग किया था । वहीं फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' में वो एक्टिंग करती नजर आई थीं । हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी ।
अमिताभ बच्चन ने पिता हरिवंश राय के 80वें जन्मदिन पर पूछा था मजेदार सवाल, पुराना वीडियो हुआ वायरल