{"_id":"600e64d187700e539703cccc","slug":"akshay-kumar-sonu-nigam-gurmeet-choudhary-and-other-celebs-who-donates-for-ram-mandir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए ये सितारे, जानिए किसने कितनी बड़ी रकम की है दान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए ये सितारे, जानिए किसने कितनी बड़ी रकम की है दान
Mon, 25 Jan 2021 12:36 PM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर निधि अभियान में इन्होंने किया सहयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में बन रहे बहुप्रतीक्षित भव्य राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने का काम देश भर में जोरों से शुरू हो चुका है। देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शुरू हुए इस अभियान में धीरे-धीरे हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। नेता राजनेता से लेकर कारोबारी, ट्रस्ट और फिल्मी हस्तियां भी दिल खोलकर मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आइए जानते हैं बालीवुड की किन हस्तियों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग किया है।
अक्षय कुमार
- फोटो : twitter @akshaykumar
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने राम मंदिर के लिए आर्थिक सहयोग किया, साथ ही ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है...अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम।

बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है...अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम 🙏🏻 pic.twitter.com/5SvzgfBVCf
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 17, 2021
सोनू निगम
- फोटो : ANI
सोनू निगम
गायक सोनू निगम सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंचे। इससे पहले सोनू रविवार की रात अयोध्या पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है।

गुरमीत चौधरी
- फोटो : ट्विटर
गुरमीत चौधरी
टेलीविजन से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले अभिनेता गुरमीत चौधरी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर राम मंदिर निधि अभियान में योगदान देने की बात कही। उन्होंने लिखा कि जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य पूरे देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य के लिए हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय श्रीराम।

जैसे कि आप जानते हैं कि राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य संपूर्ण देश में बहुत ही जोश के साथ चल रहा है। इस मंगल कार्य हेतु हम भी अपना कुछ सहयोग भगवान राम के श्री चरणों में अर्पित करना चाहते हैं। जय #श्रीराम 🙏 pic.twitter.com/nyWF1kRn1t
— GURMEET CHOUDHARY (@gurruchoudhary) January 18, 2021
विज्ञापन
अरुण गोविल
- फोटो : social media
अरुण गोविल
रामानंद सागर के 'रामायण' से घर-घर में श्रीराम की छवि के तौर पर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल भी इस अभियान से जुड़कर सहयोग कर रहे हैं। हालांकि उनकी सहयोग राशि का खुलासा नहीं किया गया है।
रामानंद सागर के 'रामायण' से घर-घर में श्रीराम की छवि के तौर पर लोकप्रिय हुए अरुण गोविल भी इस अभियान से जुड़कर सहयोग कर रहे हैं। हालांकि उनकी सहयोग राशि का खुलासा नहीं किया गया है।