फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग प्रमोशन के बाद भी बजट के पैसे निकालने को तरस रही अक्षय की 'पैडमैन', 13 दिनों में कमाए इतने करोड़

Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Padman film Box office collection Day 13
padman

तमाम प्रमोशन के बाद रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पायी। 'पैडमैन' को रिलीज हुए 13 दिन बीत चुके हैं और अब तक फिल्म ने महज 76 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म को अपना बजट निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के लगभग सभी सेलिब्रिटीज ने इस फिल्म का प्रमोशन किया। कभी पैडमैन चैंलेज तो कभी इवेंट अक्षय ने अपनी फिल्म के प्रमोशन मे ंकोई कसर नहीं छोड़ी।

Akshay Kumar starrer Padman film Box office collection Day 13
अक्षय कुमार और सोनम कुमार - फोटो : padman
ऐसे में लगता है 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। खैर फिल्म की दमदार कहानी और अक्षय की एक्टिंग से कहीं न कहीं लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और सेनेटरी पैड को लेकर लोगों के बीच जागरुकता भी फैल रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर के माध्यम से दी है।
Akshay Kumar starrer Padman film Box office collection Day 13
padman
फिल्म ने पहले वीकेंड पर लगभग 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था लेकिन दूसरे वीकेंड पर यह आंकड़ा बुरी तरह गिर गया है और फिल्म ने 9.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म अभी तक 74 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar starrer Padman film Box office collection Day 13
PaDMAN
पैडमैन का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है। फिल्म को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है। 'पैडमैन' में अक्षय कुमार, राधिका आपटे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक गांव की सीधी-साधी महिला के रूप में सबको राधिका खूब जमी हैं। वहीं सोनम कपूर एक सोशल एक्टिविस्ट के रूप में सबको शानदार लगी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed