बॉलीवुड में कई महीनों से कोरोना महामारी के चलते फिल्मों, धारावाहिकों और विज्ञापनों की शूटिंग रुकी हुई थी। लेकिन अब देशभर में अनलॉक की शुरुआत के बाद अब फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत अक्षय कुमार और आमिर खान ने की है। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसको लेकर अक्षय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।
अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' की शूटिंग हुई शुरू, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार ने ही लॉकडाउन के दौरान सबसे पहले एक एडवरटाइजमेंट की शूटिंग की थी। इसके बाद हाल ही में कुछ दिन पहले अक्षय अपनी आगामी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग के लिए विदेश पहुंचे थे। इस समय अक्षय फिल्म के निर्माता और पूरी टीम के साथ शूटिंग के लिए स्कॉटलैंड में हैं। अब अभिनेता ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के द्वारा एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए अक्षय ने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अक्षय अपने इस पोस्ट में हाथ में क्लैप लिए खड़े हैं। पोस्ट के साथ कैप्स में अक्षय ने लिखा है, 'लाइट्स, कैमरा, मास्क ऑन एंड एक्शन। नए कानून का पालन कर रहे हैं और बेलबॉटम की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक मुश्किल समय है लेकिन काम तो करना ही है। आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।'
Lights, Camera, Mask On and Action🎬Following all the new norms and filming on for #BellBottom! It’s a difficult time but work has to go on. Need your love and luck 🙏🏻@vashubhagnani @Vaaniofficial @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani pic.twitter.com/NgklPjQims
बता दें कि मुंबई के मौजूदा हालात को देखते हुए इस फिल्म को विदेश में फिल्माने की तैयारियां इसके निर्माता काफी लंबे समय से कर रहे थे। बहुत दिन से खबरें चल रही थी कि इस फिल्म की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में होगी। निर्माताओं ने इस फिल्म के सभी कलाकार और कर्मचारियों को ले जाने के लिए चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की और इसी हवाई जहाज से सभी लोग यूके निकले थे।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद शुरू होने वाली फिल्मों की शूटिंग में अक्षय कुमार की यह फिल्म चुनिंदा शुरुआती फिल्मों से एक है। यह फिल्म 80 के दशक की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और जैकी भगनानी भी हैं।
पढ़ें: सुशांत मामले की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम, BMC बोली- 'नहीं करेंगे क्वारंटीन'