फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम, BMC बोली- 'नहीं करेंगे क्वारंटीन'

Thu, 20 Aug 2020 09:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 20 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case CBI Reached Mumbai For Investigation
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने सीबीआई पहुंची मुंबई - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित निवास पर मृत पाए गए थे। उनकी मौत के करीब एक महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। साथ ही सीबीआई जांच की मांग भी की थी। अपने खिलाफ दर्ज हुए इस मामले के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया और इस मामले की जांच भी सीबीआई को सौंप दी।

Sushant Singh Rajput Death Case CBI Reached Mumbai For Investigation
सीबीआई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं अब मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद सीबीआई की टीम भी मुंबई पहुंच गई है। सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट से ये टीम मीडिया के कैमरे में कैद हो गई। ये टीम अब केस से जुड़े सबूत इकट्ठा करेगी। साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। इसके अलावा सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट कर मामले की जांच करेगी।
 

Sushant Singh Rajput Death Case CBI Reached Mumbai For Investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीआई की टीम के मुंबई पहुंचने पर नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि उन्हें क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम अगले 10 दिन तक मुंबई में रुक कर जांच करेगी। मुंबई पहुंचे केंद्रीय जांच दल ने बिहार पुलिस के साथ हुए व्यवहार को देखते हुए खुद ही अपने लिए इंतजामात कर लिए हैं। एयरपोर्ट से सीबीआई की टीम अपनी ही गाड़ियों से अपने ठिकाने पर पहुंची है। याद दिला दें कि पिछले दिनों जब पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच के लिए बिहार पुलिस के अधिकारी विनय तिवारी मुंबई पहुंचे थे, तो उन्हें बीएमसी के अधिकारियों ने क्वारंटीन कर दिया था। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद भी नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case CBI Reached Mumbai For Investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मुंबई पहुंची टीम कल सुशांत के घर पहुंच कर क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। साथ ही सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी मुलाकात करेगी। बता दें कि इस जांच के लिए एक नोडल अफसर की नियुक्ति भी की गई है। ये नोडल अफसर मुंबई के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को नियुक्त किया गया है। अभिषेक त्रिमुखे ही अब तक इस केस को देख रहे थे। वहीं अब त्रिमुखे सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अफसर का काम करेंगे। इसके अलावा जांच के लिए पहुंच रही सीबीआई की टीम बांद्रा पुलिस से मामले के दस्तावेज अपने हाथ में लेगी।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case CBI Reached Mumbai For Investigation
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हवाले कर दी थी। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के साथ रिया चक्रवर्ती भी इसके विरोध में थे। वहीं, बिहार सरकार और सुशांत के पिता केके सिंह मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद अब मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। जिससे सुशांत के फैंस और उनके परिवार में उम्मीद में किरण जागी है।

पढ़ें: हिंदुस्तानी भाऊ का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड, लोगों की लगातार शिकायतें बनीं कारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed