फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Case: मुंबई पुलिस सौंपेगी सीबीआई को दस्तावेज, जांच के लिए हुआ तीन टीमों का गठन

Thu, 20 Aug 2020 04:32 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 20 Aug 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI May Reach Mumbai on Friday and Take Over The Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने वर्डिक्ट जारी किया। जिसके मुताबिक इस मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सुशांत के परिवार और उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों की इस केस में इंसाफ की उम्मीद जाग गई है। वहीं अब खबर है कि दिल्ली की केंद्रीय जांच एजेंसी शुक्रवार को मुंबई पहुंच सकती है। जहां से इस केस की जांच शुरू की जाएगी।

Sushant Singh Rajput Case CBI May Reach Mumbai on Friday and Take Over The Case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इस जांच के लिए एक नोडल अफसर की नियुक्ति भी की गई है। ये नोडल अफसर मुंबई के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे  नियुक्त किए गए हैं। अभिषेक त्रिमुखे ही अब तक इस केस को देख रहे थे। वहीं अब त्रिमुखे सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अफसर का काम करेंगे। इसके अलावा शुक्रवार को जांच के लिए पहुंच रही सीबीआी की टीम बांद्रा पुलिस से मामले के दस्तावेज अपने हाथ में लेगी।

Sushant Singh Rajput Case CBI May Reach Mumbai on Friday and Take Over The Case
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए गुजरात कैडर के आईपीएस मनोज शशिधर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। गुजरात कैडर की महिला आईपीएस अफसर गगन दीप गंभीर भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में कार्यरत हैं। इनके साथ कुल 10 लोगों की टीम इस केस पर एक साथ काम करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में तीन हिस्सों में अपने काम की शुरुआत करेगी। इसके लिए 10 लोगों की टीम को तीन हिस्सों में बांटा गया है। हर एक टीम में तीन सदस्य होंगे जो आईपीएस मनोज शशिधर को रिपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI May Reach Mumbai on Friday and Take Over The Case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

खबरों के मुताबिक पहली टीम इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटॉप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट और दर्ज किए गए गवाहों के बयान की कॉपी को जमा करेगी। दूसरी टीम रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोग, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। उस दिन मौका-ए-वारदात पर मौजूद सभी लोगों के बयान नए सिरे से दर्ज किए जाएंगे। तीसरी टीम इस मामले में प्रोफेशनल रंजिश, बॉलीवुड के नामचीन लोग और सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से भी पूछताछ करेगी। सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट करने का जिम्मा भी इसी टीम को दिया गया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI May Reach Mumbai on Friday and Take Over The Case
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा, सीबीआई टीम ईडी द्वारा की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच की फाइंडिंग रिपोर्ट के सहारे भी केस को आगे लेकर जाएगी। गौरतलब है कि इस घटना को घटे करीब 60 दिन का वक्त बीत चुका है। ऐसे में सीबीआई के लिए ये एक टफ टास्क भी हो सकता है। 

पढ़ें: अथिया शेट्टी की बोल्ड तस्वीर पर केएल राहुल ने लिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर उड़ने लगी अफेयर की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed