{"_id":"5d5e1f368ebc3e6c8224d873","slug":"akshay-kumar-talk-about-his-film-housefull-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जितनी इज्जत कमाई है सब निकल जाएगी', जानें ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जितनी इज्जत कमाई है सब निकल जाएगी', जानें ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार
Thu, 22 Aug 2019 10:21 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । हाल ही में अक्षय ने एक इंटरव्यू में अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बात की । फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट में अक्षय के साथ विद्या बालन भी पहुंची थीं ।
akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय पिछले कुछ समय से सामाजिक मुद्दों पर बन रही फिल्मों में काम कर रहे हैं । ऐसे में जब अक्षय से इस बारे में पूछा गया तो उनसे पहले विद्या बालन पड़ीं । उनहोंने कहा, 'हां अक्षय ने ऐसी ही एक और फिल्म की है, जिसका नाम 'हाउसफुल 4' है । मेरे ख्याल से ये फिल्म भी लोगों को सामाजिक संदेश देगी ।'
akshay kumar
- फोटो : social media
इसके बाद अक्षय कहते हैं, 'जितनी इज्जत कमाई है वो सब निकल जाएगी हाउसफुल 4 में ।' इससे पहले अक्षय ने सामाजिक मुद्दे पर बात करते हुए कहा था, 'मेरे ख्याल से फिल्में लोगों से बात करने का अच्छा साधन हैं । लोगों का इससे मनोरंजन ही नहीं होता बल्कि वो इससे बहुत कुछ सीखते भी हैं ।'
2 करोड़ रुपये दान करने पर बोले अक्षय कुमार- 'भगवान ने बहुत दिया, कहां लेकर जाने हैं पैसे'
2 करोड़ रुपये दान करने पर बोले अक्षय कुमार- 'भगवान ने बहुत दिया, कहां लेकर जाने हैं पैसे'
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन मंगल के इवेंट पर अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
'मुझे लगता है कि अगर आप अपनी फील्ड, अपने काम का सही उपयोग नहीं कर रहे तो इसका कोई मतलब नहीं है । देश को कुछ देने का ये मेरा तरीका है ।' बता दें कि अक्षय की 'हाउसफुल 4' एक कॉमेडी फिल्म है । फिल्म में अक्षय के साथ रीतेश देशमुख, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, कृति सेनन और राणा डग्गुबाती नजर आएंगे ।
विज्ञापन
akshay kumar
- फोटो : social media
इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है । इसके अलावा अक्षय की फिल्म 'गुड न्यूज', 'सूर्यवंशी', 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'बच्चन पांडे' और 'पृथ्वी राज चौहान' लाइन में हैं । अपनी इन फिल्मों को लेकर अक्षय ने कहा, 'अगर ये फिल्में चल गईं तो अच्छा है । वर्ना कोई कुछ नहीं कर सकता ।'