{"_id":"5d5e03198ebc3e6c740fb7d0","slug":"sara-ali-khan-says-in-a-interview-more-than-my-friend-kareena-is-my-fathers-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान ने करीना कपूर को लेकर कहा, 'वो एक दोस्त से ज्यादा मेरे अब्बा की पत्नी हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान ने करीना कपूर को लेकर कहा, 'वो एक दोस्त से ज्यादा मेरे अब्बा की पत्नी हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड में नाम कमा लिया है । अभी उनकी दो फिल्में ही रिलीज हुई हैं, लेकिन उनके काम को हर किसी ने सराहा । साथ ही उनके पास फिल्मों की लंबी लाइन है । इसके अलवा वो प्रतिष्ठित मैगजीन के कवर पेज पर भी नजर आती रही हैं ।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : amar ujala
उनकी अगली फिल्म 'लव आजकल 2' और 'कुली नंबर 1' है । सारा की अपने पिता के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है । भले ही सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच बातचीत ना हो लेकिन वे सारा और इब्राहिम का पूरा ख्याल रखते हैं । इसके अलावा सारा को अक्सर करीना के साथ भी देखा जाता है । इससे लगता है कि सारा और करीना के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है ।
हाल ही में सारा ने अपने परिवार और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। फेमिना मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि बेबो से आपकी क्या बात होती है?तब सारा ने कहा, 'मुझे लगता है कि करीना मेरी दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा वो मेरे पिता की पत्नी हैं ।'
'मैं उनकी इज्जत करती हूं और महसूस करती हूं कि वो मेरे पिता को बहुत खुश रखती हैं । हम एक ही फील्ड से हैं । हमारा काम भी एक जैसा है इसलिए हमारी ज्यादा बातें फिल्मों को लेकर होती हैं ।' इसी इंटरव्यू में सारा ने ये भी बताया कि उनके पिता तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन के चलते परेशान होते हैं ।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
'मैं समझ सकती हूं कि मेरे पिता तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन से परेशान होते होंगे । वो नहीं चाहते कि वो ऐसे बड़ा हो कि वो बहुत स्पेशल है । उसको मिल रही मीडिया अटेंशन का हम कुछ नहीं कर सकते । ये तो हमारी लाइफ का एक पार्ट है । अगर मेरे पिता और करीना तैमूर को अनुशासित करने के लिए समझाएंगे तो वो इस मीडिया अटेंशन से अटैच नहीं होगा । फिर सब ठीक हो जाएगा ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।