{"_id":"631b4313d9ba9d3d5240a320","slug":"akshay-kumar-thanked-his-fans-on-his-birthday-shared-a-special-message-also","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने खास अंदाज में जताया फैंस का आभार, बोले- प्यार देने के लिए शुक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने खास अंदाज में जताया फैंस का आभार, बोले- प्यार देने के लिए शुक्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 09 Sep 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। खिलाड़ी कुमार को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, अब अभिनेता ने भी एक पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है और इसके साथ एक खास मैसेज भी शेयर किया है।
2 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में वह घास के पास दीवार के सहारे बैठे हुए हैं। वहीं पत्थर पर लिखा है, 'एक चीज जिसे आप रीसाइकल नहीं कर सकते वो समय है।' इस खास मैसेज के साथ अक्षय ने लिखा, 'साल गुजरता है, वक्त गुजरता है। एक चीज है, जो हमेशा साथ रहती है वो है आभार जो मैं हमेशा अपने जन्मदिन पर महसूस करता हूं। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।'
अक्षय कुमार के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि अभिनेता का जन्म 9 सितंबर 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम राजीव भाटिया है, जिसे उन्होंने इंडस्ट्री में आकर बदल दिया था। वहीं, वह अपने तीन दशक के करियर में अभी तक बहुत सी फिल्में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि साल 2022 अक्षय कुमार के लिए खास नहीं रहा है। इस साल अभिनेता की अभी तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें से एक 'कठपुतली' ओटीटी पर आई है। 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी, लेकिन ओटीटी पर आई सस्पेंस-थ्रिलर 'कठपुतली' को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।