फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में रहते हुए भी इन 6 स्टार्स को नहीं है वोट डालने का अधिकार

Fri, 03 May 2019 02:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 03 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar to Deepika Padukone 8 Bollywood celebrities who can not vote in Lok Sabha Election
film stars - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव 2019 में जहां एक ओर चुनावी मैदान में नेता एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए। इन स्टार्स में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार्स है जो भारत में रहते हुए भी अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सकते। तो चलिए हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्हें भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है। 

Akshay Kumar to Deepika Padukone 8 Bollywood celebrities who can not vote in Lok Sabha Election
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर आता है अक्षय कुमार का। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है। 

Akshay Kumar to Deepika Padukone 8 Bollywood celebrities who can not vote in Lok Sabha Election
alia bhatt - फोटो : file photo

दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar to Deepika Padukone 8 Bollywood celebrities who can not vote in Lok Sabha Election
कटरीना - फोटो : social media

तीसरे नंबर पर कटरीना कैफ हैं। कटरीना कैफ के पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी वजह से उन्हें भारत में मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Akshay Kumar to Deepika Padukone 8 Bollywood celebrities who can not vote in Lok Sabha Election
jacqueline fernandez - फोटो : twitter

श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed