फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: किसी ने विग तो किसी ने हेयर ट्रांसप्लांट का लिया सहारा, बिना बालों के ऐसे दिखने लगे थे ये सितारे

Sat, 14 Aug 2021 03:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 14 Aug 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar to kapil sharma these actors were almost bald in real life now uses wig or hair transplant
अक्षय कुमार, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के सितारे अपनी अदायगी के साथ साथ अपने लुक्स का भी खास ख्याल रखते हैं। वहीं सोशल मीडिया के आ जाने से ये सितारे हर वक्त अपनी फैंस की नजरों में बने रहते हैं। ये सितारे चाहें घर पर हो या फिर एयरपोर्ट पर उन पर हर वक्त कैमरों की नजर बनी रहती है। यही कारण है कि सितारे अपने लुक पर खासा ध्यान देते हैं क्योंकि अगर उनमें थोड़ी सी भी कमी दिखी तो ट्रोल होते भी देर नहीं लगती।



विग और हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए खूबसूरत दिखते हैं ये सितारे

बॉलीवुड के इन सितारों को 50-60 की उम्र में भी जुल्फे लहराते देख फैंस यही सोचते हैं कि आखिर कैसे इस उम्र में भी इनके बाल इतने खूबसूरत घने हैं। तो आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके घने बालों के आप दीवाने हैं, लेकिन असल में वह गंजे है और विग का इस्तेमाल करते हैं। कुछ एक्टर्स को देखकर ही पता चल जाता है कि उन्होंने विग का इस्तेमाल किया है जबकि कुछ को पहचानना मुश्किल होता है।

Akshay kumar to kapil sharma these actors were almost bald in real life now uses wig or hair transplant
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत

साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत को भला कौन नहीं जानता। दक्षिण में उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। उनकी फिल्म को साउथ में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो नहीं देखता होगा। रजनीकांत के चेहरे पर उनकी उम्र साफ झलकती है और उनके बाल भी झड़ चुके हैं। हालांकि थलाइवा यानि रजनीकांत फिल्म करने के दौरान नकली बालों का इस्तेमाल करते हैं। सबसे खास बात ये है कि जब रजनीकांत शूटिंग नहीं करते हैं तो वो अपने सामान्य लुक में ही रहना पसंद करते हैं।

Akshay kumar to kapil sharma these actors were almost bald in real life now uses wig or hair transplant
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त

बॉलीवुड के खलनायक यानि संजय दत्त कभी अपने लंबे बालों के लिए फेमस रहे हैं। उनकी घनी जुल्फों पर लड़कियां फिदा थीं लेकिन संजय दत्त भी उम्र के साथ अपने बालों को खोने लगे थे। उनका गंजापन साफतौर पर देखा जा सकता था लेकिन फिर संजय ने हेयर स्ट्रिप सर्जरी करवाई और दोबारा बालों को घना और सुंदर बना लिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar to kapil sharma these actors were almost bald in real life now uses wig or hair transplant
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा

अपने डांस और एक्टिंग के चलते 90 के दशक के सुपरस्टार रहे गोविंदा का फैन कौन नहीं रहा है लेकिन गोविंदा के बाल भी तेजी से झड़ने लगे थे उसके बाद अचानक वो बालों में नजर आने लगे। ऐसी रिपोर्ट आईं कि सलमाल खान के कहने पर उन्होंने दुबई जाकर हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। गोविंदा अब फिल्मो में भले ना नजर आते हों लेकिन उनके लहराते हुए बाल लोगों का ध्यान जरूर खींच लेते हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar to kapil sharma these actors were almost bald in real life now uses wig or hair transplant
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार को 40 साल की उम्र के बाद से ही बाल कम होने की समस्या होने लगी थी। ऐसी खबरें भी उड़ने लगीं कि वह फिल्मों में विग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्षय कुमार ने समय रहते ही फॉलिक्युलर यूनिट ट्रांसप्लांटेशन का सहारा लिया और आज उनके सिर पर घने बाल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed