लॉकडाउन में सितारे घर पर ही हैं। सोशल मीडिया पर कभी वो अपनी थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हैं तो कभी घर के अंदर की तस्वीरें। मुंबई में पिछले दिनों बारिश भी हुई ऐसे में कई सितारों ने अपने घर से तस्वीरें पोस्ट कीं। बारिश में सितारे घर की बालकनी में निकलते दिखे। इसी कड़ी में चलिए हम आपको अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल के घर की वो तस्वीरें दिखाते हैं जहां से वो बाहर का नजारा देखते हैं।
अक्षय कुमार से लेकर विक्की कौशल तक, सितारों के घर से ऐसा दिखता है बाहर का नजारा
अनुष्का शर्मा ने ये तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम से साझा की थी। तस्वीर उनके घर की बालकनी से ली गई है। आसमान में घने बादल साफ देखे जा सकते हैं। दूसरी तस्वीर में अनुष्का कॉफी के साथ बैठी हैं।
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
परिणीति चोपड़ा के घर से बाहर की ये तस्वीर। बारिश का मौसम देखकर परिणीति काफी खुश हो गईं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि यह 'मेरा पसंदीदा मौसम है।'
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'एलियंस के अटैक का इंतजार है। हाहा। सीरियसली, किसी वीएफएक्स की जरूरत नहीं है।'
Waiting for the Aliens to Attack! Bas yehi bacha hain! No vfx required! #dramaticsky
A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on
विक्की कौशल घर की छत से सनसेट को एंजॉय करते हुए। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर पोस्ट की थी। सनसेट देख विक्की कौशल पूरी तरह से खो गए हैं।
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
