सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar: ‘कैप्सूल’ गिल से अक्षय कुमार का पहला लुक आया सामने, सिर पर पगड़ी और बढ़ी दाढ़ी में नजर आए अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 09 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Turban Look leaked online from Tinu Suresh Desai film capsule gill
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं और कुछ हो चुकी हैं। वहीं, अब वह लंदन में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। अभिनेता का शूटिंग करते हुए फर्स्ट लुक लीक भी हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं, तो वासू भगनानी और जैकी भगनानी इसका निर्माण कर रहे हैं।

Trending Videos
Akshay Kumar Turban Look leaked online from Tinu Suresh Desai film capsule gill
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अमुसार इस फिल्म का नाम 'कैप्सूल गिल' रखा गया है। वहीं, इसकी कहानी माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोल फील्ड में फंसे 64 खान मजदूरों की जान बचाई थी। अक्षय जसवंत सिंह के किरदार में ही नजर आने वाले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Turban Look leaked online from Tinu Suresh Desai film capsule gill
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म से अक्षय कुमार का जो लुक वायरल हो रहा है, उसमें वह पर्पल कलर की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, वह आंखों पर चश्में और बढ़ी दाढ़ी के साथ खेतों के बीच में खड़े हुए हैं। अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए तीसरी बार पूजा इंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है।अक्षय कुमार ने इससे पहले 2016 की क्राइम थ्रिलर 'रुस्तम' में निर्देशक टीनू सुरेश देसाई के साथ काम किया था। टीनू देसाई अक्षय कुमार की 2015 की फिल्म बेबी के सहायक निर्देशक भी रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay kumar (@akshay_kumar_fan_page_)

Akshay Kumar Turban Look leaked online from Tinu Suresh Desai film capsule gill
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आनंद एल राय की इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। इसके अलावा वह 'राम सेतु' में नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडीस के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed