सब्सक्राइब करें

Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार ने शर्ट उतार हसीनाओं संग लगाए ठुमके, ट्रोल्स बोले- चाचा कुछ तो शर्म कर लो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 10 Apr 2023 10:13 AM IST
सार

अक्षय कुमार ने 'द एंटरटेनर्स टूर 2023' में शर्ट उतार मौनी रॉय, सोनम बाजवा संग डांस किया है। एक्टर का यह वीडियो देख ट्रोल्स ने उन्हें नसीहत देना शुरू कर दिया है। 
 

विज्ञापन
Akshay Kumar Video Viral From The Entertainers Tour 2023 Actor trolled for taking off his shirt and dancing
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार के किस्मत के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक्टर की बैक-टू-बैक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। वहीं, अब अक्षय अपने एक वीडियो को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं, जिसमें उनकी एक हरकत पर नेटिजन्स उन्हें जमकर लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं। 

Trending Videos
Akshay Kumar Video Viral From The Entertainers Tour 2023 Actor trolled for taking off his shirt and dancing
द एंटरटेनर्स टूर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार का एक वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्टर, सोनम बाजवा और मौनी रॉय के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते देखे जा रहे हैं। यूं तो यह मस्ती भरा माहौल सितारों के फैंस को काफी पसंद आ रहा है, लेकिन नेटिजन्स को अक्षय का यह अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया है। दरअसल, वीडियो में एक्टर शर्टलेस होकर थिरकते देखे जा रहे हैं, जिसपर ट्रोल्स का गुस्सा फूट पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Video Viral From The Entertainers Tour 2023 Actor trolled for taking off his shirt and dancing
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि यह वायरल वीडियो 'द एंटरटेनर्स टूर 2023' का है, जिसमें अक्षय के साथ-साथ मौनी रॉय, सोनम बाजवा, नोरा फतेही और दिशा पटानी भी हिस्सा लेने पहुंची हैं। वीडियो में 'शर्टलेस' अक्षय टूर की खूबसूरत हसीनाओं के साथ अपनी कातिलाना चाल दिखा रहे हैं, लेकिन ऐसा करने पर ट्रोल्स ने एक्टर को 'अश्लील' का टैग दे दिया है।
karan johar: कार्तिक-करण के बीच खत्म हुआ मनमुटाव! साथ हुए स्पॉट, यूजर्स ने पूछा- कब आ रही दोस्ताना 2?

Akshay Kumar Video Viral From The Entertainers Tour 2023 Actor trolled for taking off his shirt and dancing
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

राउडी राठौर के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, '59 साल के शर्टलेस अंकल को 23-24 साल की लड़कियों के साथ डांस करते और सिर्फ एंटरटेनिंग बने रहने के लिए क्रीप स्टेप्स करते देखना कितना अजीब लगता है। अक्षय कुमार के क्या दिन आ गए हैं।' दूसरे ने लिखा है,'अक्षय कुमार को खुद पर शर्म आनी चाहिए।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'टैलेंटलेस, सब पैसे का लालच है।' 
Tiger VS Pathaan: 'टाइगर वर्सेज पठान' में कौन होगा विलेन, दीपिका और कटरीना भी मिलाएंगी हाथ?

विज्ञापन
Akshay Kumar Video Viral From The Entertainers Tour 2023 Actor trolled for taking off his shirt and dancing
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि 55 साल के एक्टर अक्षय कुमार की बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, राम सेतु और सेल्फी जैसी हालिया रिलीज फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। एक्टर अगली बार अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, उनकी पाइपलाइन में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर 'ओएमजी 2' भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed