लॉकडाउन के बीच मुंबई में बेरोजगार लोगों को फर्जी कास्टिंग काल करके भी कुछ लोग मोटा चूना लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म के लिए फर्जी कास्टिंग किए जाने की कोशिश में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब अक्षय कुमार के हिट गाने फिलहाल के सीक्वल को लेकर ही ऐसा एक मामला सामने आया है। अक्षय कुमार की कंपनी ने इस बारे में एक बयान जारी कर लोगों को आगाह किया है।
सलमान के बाद अब शुरू हुई इस प्रोजेक्ट के लिए फर्जी कास्टिंग, अक्षय की कंपनी ने की सतर्क रहने की अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन पर फिल्माए गए गीत 'फिलहाल' को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि इस गीत का दूसरा भाग आने वाला है। जिसके लिए निर्माताओं ने कलाकारों का चयन शुरू कर दिया है लेकिन इस गीत की प्रस्तुतकर्ता म्यूजिक कंपनी देसी मेलोडीज और निर्माता कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स ने अजीम दयानी के साथ मिलकर यह घोषणा की है कि वह इस गीत का कोई दूसरा पार्ट नहीं बना रहे हैं। इसके साथ ही इसके लिए किन्हीं कलाकारों का चयन भी नहीं हो रहा है। केप ऑफ गुड फिल्म्स अक्षय कुमार की होम प्रोडक्शन कंपनी है।
निर्माताओं ने साफ किया है कि उनके पास इस गीत 'फिलहाल पार्ट 2' की कास्टिंग को लेकर कई खबरें आ रही हैं। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से यह बात साफ करते हुए कहा है कि उनके बैनर और प्रोडक्शन हाउस ने किसी भी व्यक्ति, एजेंसी या फिर किसी कंपनी के साथ इस गीत के सीक्वल को बनाने की बात नहीं की है और ना ही वह इस गीत के लिए किसी दूसरे कलाकार को लेना चाहते हैं। निर्माताओं का कहना है कि अगर वह 'फिलहाल' का सीक्वल बनाएंगे तो वह उसमें भी ओरिजिनल गीत के कलाकारों को ही शामिल करेंगे।
निर्माताओं ने गुजारिश की है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी फर्जी फोन कॉल या मैसेज के झांसे में ना आए। लॉकडाउन के दौर में यह पहली घटना नहीं है जब किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग की झूठी खबरें फैलाकर कलाकारों से पैसे ऐंठने की कोशिश की गई हो। इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' के तीसरे भाग के लिए टीवी के अभिनेता अंश अरोड़ा के पास भी कुछ फेक कॉल्स और ईमेल गए थे।
अंश ने श्रुति नाम की इस फर्जी कॉलर और मेल भेजने वाली के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत एफआईआर दर्ज करवा दी थी। हालांकि अपनी तरफ से सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर यह बात साफ कर दी थी कि उनकी तरफ से उनकी प्रोडक्शन कंपनी कोई कास्टिंग नहीं कर रही है।
स्कूल के दिनों में ऐसे दिखते थे ये सितारे, कुछ को तो यकीनन नहीं पहचान पाएंगे