फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alaya F: 'खो गए हम कहां' की सीक्वल से जुड़ीं ये अभिनेत्री, अनन्या पांडे-सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ करेंगी धमाल

Wed, 09 Oct 2024 12:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 09 Oct 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
Alaya F joined Kho Gaye Hum Kahan 2 sequel starrer ananya panday siddhant chaturvedi adarsh gourav
खो गए हम कहां-अलाया एफ - फोटो : इंस्टाग्राम

अलाया एफ ने स्क्रीन पर कई भूमिकाएं निभाई हैं और बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है। अभिनेत्री ने फिल्म 'जवानी जानेमन' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया और 'फ्रेडी', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'श्रीकांत' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। प्रशंसक, अलाया की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री के वर्कफ्रंट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

Alaya F joined Kho Gaye Hum Kahan 2 sequel starrer ananya panday siddhant chaturvedi adarsh gourav
अलाया एफ  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'खो गए हम कहां' की सीक्वल में अलाया एफ की संभावित भागीदारी के बारे में अटकलें तेज हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'अलाया एफ खो गए हम कहां के सीक्वल में नजर आएंगी। अगली कड़ी में वह सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी।' हालांकि, अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Alaya F joined Kho Gaye Hum Kahan 2 sequel starrer ananya panday siddhant chaturvedi adarsh gourav
खो गए हम कहां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन वरैन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'खो गए हम कहां' में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो सोशल मीडिया के दबाव के बावजूद अपने लक्ष्य और रिश्तों को आगे बढ़ाते हैं। 'खो गए हम कहां' में कल्कि केकलां, आन्या सिंह और रोहन गुरबक्सानी भी सहायक भूमिकाओं में हैं। 

War 2: नवंबर में 'वॉर 2' के क्लाइमेक्स की शूटिंग करेंगे ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर! शुरू हुई कड़ी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Alaya F joined Kho Gaye Hum Kahan 2 sequel starrer ananya panday siddhant chaturvedi adarsh gourav
अलाया एफ - फोटो : इंस्टाग्राम

अलाया एफ ने एक हालिया इंटरव्यू में करियर पर चर्चा की और विश्वसनीय व्यक्तियों से ईमानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'ऐसे लोगों से राय लेना जो न सिर्फ आपसे मीठी-मीठी बातें करेंगे बल्कि आपका मार्गदर्शन भी करेंगे, मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है।'

Kangana Ranaut Gets Nostalgic: कंगना ने खोला पुरानी एल्बम का पिटारा, यादों की गुल्लक से साझा किए खनकते सिक्के

विज्ञापन
Alaya F joined Kho Gaye Hum Kahan 2 sequel starrer ananya panday siddhant chaturvedi adarsh gourav
अलाया एफ - फोटो : इंस्टाग्राम @alayaf

इस साल, अलाया एफ ने दो बैक-टू-बैक शानदार प्रदर्शन दिए। अभिनेत्री ने 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया और 'श्रीकांत' में राजकुमार राव के साथ दिखाई दीं। इन प्रभावशाली प्रदर्शनों के साथ, अलाया एफ ने निश्चित रूप से अपनी आगामी फिल्मों के बारे में प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

OTT This Week: इस हफ्ते 'सरफिरा' बन 'खेल खेल में' देखें ये फिल्में-सीरीज, ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed