पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bloody Daddy: शाहिद कपूर के साथ स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म बनाना चाहते थे अली, निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा

Wed, 24 May 2023 06:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 May 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Revealed he wanted to do a Sports Film with Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor
शाहिद कपूर, अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और अली अब्बास जफर 'ब्लडी डैडी' में पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक एक्शन  फिल्म है जो ओटीटी पर रिलीज हो रही है। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों ही कलाकारों ने एक दूसरे के बीच की खास बॉन्डिंग के बारे में बात की।


RIP Vaibhavi Upadhyaya: आखिर कैसे हुआ वैभवी उपाध्याय की कार का एक्सीडेंट? जेडी मजीठिया ने चुप्पी तोड़ बताया सच

Ali Abbas Zafar Revealed he wanted to do a Sports Film with Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इवेंट में शाहिद ने कहा, "मैं अली को निर्देशक बनने के कई साल पहले से जानता हूं। मैंने कुछ अच्छा करने की उनकी इच्छा देखी है। साथ ही, मैंने उनकी निराशा भी देखी है जब वह उस समय चीजों को अपने तरीके से करने में सक्षम नहीं थे। इतने साल से एक-दूसरे को जानने से लेकर अब उन्हें उस तरह की फिल्में बनाते हुए देखना, जो वह बनाना चाहता थे, बहुत सुखद है। 
Main Koi Aisa Geet Gaoon: सात समंदर पार दिखा जावेद के जादू का असर, हितेश-धर्मेश की जुगलबंदी के बीच लगे ठहाके

Ali Abbas Zafar Revealed he wanted to do a Sports Film with Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : social media

 शाहिद ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने लगभग एक ही समय में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, अगर देखा जाए तो यह कहा जा सकता है कि मैं थोड़ा वरिष्ठ हूं। शाहिद इस तथ्य से भी प्यार करते हैं कि अली एक निर्देशक के रूप में जो चाहते हैं उससे समझौता नहीं करते हैं। इस बीच, अली ने शाहिद और सलमान खान के साथ अपने अभिनेता-निर्देशक की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की।
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस फार्मूले पर कसा तंज, कमियों को उजागर कर निकाली भड़ास 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Revealed he wanted to do a Sports Film with Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

अली ने कहा, "सलमान खान के साथ एक्शन फिल्में बनाने तक में मैंने हमेशा पहले चरित्र और उसके बाद अभिनेता को लाया। यही कारण है कि हमारा कॉम्बो हमेशा एक अच्छा कहा जाता है। इसी तरह मैंने शाहिद के साथ भी काम किया है। हम दोनों पहले एक स्पोर्ट्स फिल्म को लेकर साथ आने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और फिर 'ब्लडी डैडी' ने हमें साथ लाया। 
Ajith Kumar: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार ने साथी बाइकर को गिफ्ट की शानदार बाइक, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Ali Abbas Zafar Revealed he wanted to do a Sports Film with Bloody Daddy Actor Shahid Kapoor
ब्लडी डैडी - फोटो : सोशल मीडिया

अली ने आगे कहा, "हमने ब्लडी डैडी बनाने का फैसला किया, जो 'स्लीपलेस नाइट' नामक एक फ्रांसीसी फिल्म पर आधारित है। शाहिद एक स्टार-एक्टर हैं, जो एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। अगर हम हैदर, जब वी मेट, कबीर सिंह, देखें तो स्टारडम से ज्यादा उन फिल्मों में उनकी एक्टिंग नजर आती है। इस फिल्म में वह नए अंदाज में एक्शन कर रहे हैं। यहां पर सिर्फ विलेन की ही पिटाई नहीं होती, हीरो की भी पिटाई होती है, तो यह बहुत वास्तविक है। बता देंं कि 'ब्लडी डैडी' 9 जून को रिलीज होने वाली है। इसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Ravi Teja: रवि तेजा की 'टाइगर नागेश्वर राव' का फर्स्ट लुक हुआ जारी, बेहद खूंखार अंदाज में नजर आए अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed