पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Main Koi Aisa Geet Gaoon: सात समंदर पार दिखा जावेद के जादू का असर, हितेश-धर्मेश की जुगलबंदी के बीच लगे ठहाके

Wed, 24 May 2023 06:01 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 May 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
Main Koi Aisa Geet Gaoon Javed Akhtar concert with Hitesh Prasad and Dharmesh Joshi in America And Canada
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई में जब सूरज इन दिनों अपने पूरे ताव में है तो हिंदी सिनेमा के तमाम कलाकार, फनकार और हुनरमंद दुनिया के उन देशों में अपने चाहने वालों से रूबरू हो रहे हैं जहां, मौसम की मार थोड़ी कम है। कमाल के गीतकार रहे जावेद अख्तर के चाहने वाले अमेरिका में इतने हैं कि वे शहर शहर जाकर उनसे मिल तो रहे हैं लेकिन उनके शोज की मांग लगातार बनी रहती है। जावेद इन दिनों अमेरिका और कनाडा के टूर पर हैं अपना शो ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ लेकर।

Main Koi Aisa Geet Gaoon Javed Akhtar concert with Hitesh Prasad and Dharmesh Joshi in America And Canada
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कहते हैं कि जावेद अख्तर के प्रशंसकों की तादाद इतनी है कि उनकी हर शहर महफिल जमे तो भी शायद वह बाकी उम्र अपने सारे प्रशंसकों की हसरतें पूरी न कर सकें। वह जब भी किसी मुशायरे में होते हैं, तो दाद देने वालों की आवाजें पड़ोस वालों को भी बता देती हैं कि कोई दमदार शायर आया है मंच पर। और, बात संगीत संग संगत की हो तो फिर तो कहने ही क्या! शायरी और संगीत का ये संगम इन दिनों अमेरिका और कनाडा वालों को नसीब हो रहा है।

Main Koi Aisa Geet Gaoon Javed Akhtar concert with Hitesh Prasad and Dharmesh Joshi in America And Canada
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जावेद अख्तर के शो ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ में शामिल हो रहे लोग बताते हैं कि ये शो बड़े कमाल का है। जावेद अख्तर मंच पर आते हैं तो ऐसी बातें बताते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। ये बातें उनकी अपनी मौसिकी की तो होती ही हैं, साथ ही वह ये भी बताते हैं कि इन लाइनों के बीच की कहानियां क्या हैं। मसलन, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में इतनी सारी उपमाएं वह कैसे सोच पाए या फिर कि फिल्मों की कहानियां लिखते लिखते वह कैसे गानों की तरफ मुड़ गए?

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Koi Aisa Geet Gaoon Javed Akhtar concert with Hitesh Prasad and Dharmesh Joshi in America And Canada
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’  टूर पर जावेद अख्तर के साथ गई गायक मंडली में मेयंग चांग और जाह्नवी श्रीमंकर भी हैं। शो का सिलसिला जावेद की अपने प्रशंसकों से बेतकल्लुफ बातचीत से शुरू होता है। फिर वह कोई गाना अपनी यादों से चुनते हैं। बताते हैं कि गाना बना कैसे, क्या क्या मजेदार वाक्ये उस गाने को बनाने के दौरान हुए, वगैरह वगैरह। और, इशारा पाते ही संगीतकार हितेश प्रसाद और धर्मेश जोशी अपने साजिंदा को साथ इस गाने की धुन छेड़ देते हैं। धुन धीरे धीरे अपना रंग जमाती है। दर्शक झूमते हैं और मंच पर शुरू हो जाती है एक नई सरगम।

विज्ञापन
Main Koi Aisa Geet Gaoon Javed Akhtar concert with Hitesh Prasad and Dharmesh Joshi in America And Canada
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस पूरी यात्रा में जावेद अख्तर के प्रशंसकों को उनकी शख्सियत का एक ऐसा पहलू भी देखने को खूब मिल रहा है जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। मंचीय प्रस्तुतियों के दौरान जावेद का जादू इस बात का है कि वह बहुत संजीदा तरीके से अपनी शायरी कहते हैं। लेकिन, इस बार माहौल जरा सा फिल्मी है तो जावेद अख्तर भी खूब मजे ले रहे हैं। वह गानों के साथ साथ अपने प्रशंसकों के सवालों का आनंद ले रहे हैं। प्रशंसक सवाल उछालते हैं और पिच पर पूरी तरह जम चुके जावेद अख्तर हर सवाल पर हास परिहास का ऐसा सिक्सर मारते हैं कि लोग बस जवाब की गेंद तलाशते रह जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed