फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना के 'भारत' में आते ही सलमान खान का दिखा तूफानी लुक, सेट से सामने आई ये तस्वीर

Wed, 01 Aug 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 01 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar shares another still of Salman Khan film bharat
प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा करते ही कटरीना कैफ को उनकी जगह साइन कर लिया गया है। 'भारत' फिल्म में सलमान खान 5 अलग-अलग तरह के लुक में नजर आएंगे यह बात तो सब जानते हैं। कुछ दिन पहले सलमान का 'भारत' फिल्म का पहला लुक भी सामने आया था वहीं अब बॉलीवुड के दबंग खान की एक और तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में साफ तौर पर सलमान खान का चेहरा दिख नहीं रहा लेकिन लुक को देखकर आप कह सकते हैं कि ये सलमान ही हैं।
Ali Abbas Zafar shares another still of Salman Khan film bharat
salman and katrina
तस्वीर में सलमान कान बाइक पर दिख रहे हैं वहीं सर्कस शो का बैकग्राउंड भी नजर आ रहा है। अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है। 'भारत' फिल्म को लेकर सलमान खान के फैंस को उत्सुकता कितनी है इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं हर कोई इस फिल्म से जुड़ी एक एक अपडेट जानना चाहता है। ऐसे में सुल्तान का ये लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है।



 
Ali Abbas Zafar shares another still of Salman Khan film bharat
Bharat
'भारत' फिल्म में सलमान खान और कटरीना के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सलमान की तरह कटरीना के भी फिल्म में पांच अलग अलग लुक होंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिस वजह से 'भारत' में आप सलमान और कटरीना के 18 साल से लेकर 60 साल तक के लुक को देखेंगे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी है जो कि सलमान के करीबी दोस्त का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Abbas Zafar shares another still of Salman Khan film bharat
bharat
आपको बता दें, 'भारत' फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अचानक फिल्म को छोड़ दिया था। इस खबर ने न केवल बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया था। फिल्म के प्रोड्यूसर ने प्रियंका के इस बर्ताव को अनप्रोफेशनल बताया है। 'भारत' फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed