आशिकी और आशिकी 2 जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक निर्माता महेश भट्ट आज यानि की 20 सितम्बर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश भट्ट सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अपने बयानों को और अपने मिजाज को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों की तरफ से ढेरों बधाइयां मिली, लेकिन इसी के साथ उनकी बेटी आलिया भट्ट ने अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए खास तैयारियां की और एक पार्टी रखी।
जन्मदिन: महेश भट्ट के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने रखी पार्टी, रणबीर कपूर भी हुए शामिल
कोरोना वायरस के चलते महेश भट्ट की जन्मदिन की पार्टी बेहद निजी रही, जिसमें परिवार के सदस्यों के अलावा रणबीर कपूर शामिल हुए। पूजा भट्ट द्वारा भी कई तस्वीरें साझा की गईं। इन तस्वीरों में साफ जाहिर है कि आलिया भट्ट ने काफी मस्ती की है। पूजा भट्ट द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में कुर्सी पर बैठी अलिया भट्ट जहां पोज दे रहे हैं तो वहीं पिता महेश भट्ट भी एक से एक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए पूजा ने पिता को जन्मदिन की बधाई दी।
बेटियों ने मिलकर की खास तैयारियां
इन तस्वीरों को देखकर ये साफ-साफ पता चल रहा है कि इन सभी ने महेश भट्ट के जन्मदिन की पार्टी को खूब एंजॉय किया। हालांकि सोनी राजदान और शाहीन भट्ट इस पार्टी में कहीं नजर नहीं आईं बैलून पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थड़े पॉप्स। इन तस्वीरों से इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता हैं उनकी बेटी आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने पार्टी की खूब तैयारियां की।
विवादों से घिरी रही जिंदगी
महेश भट्ट की न सिर्फ प्रोफेशनल जिंदगी बल्कि निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से लेकर शादी के लिए धर्म बदलने तक उनकी जिंदगी हमेशा से विवादों का हिस्सा रही है। यहां तक की पिता और बेटी पूजा का रिश्ता भी विवादित रहा है। महेश भट्ट के साथ पूजा का किसिंग फोटोशूट मीडिया की टॉप हेडलाइन बन गया था। जिस तरह उनकी फिल्में बोल्ड होती हैं, वैसे निर्णय उन्होंने अपनी जिंदगी में भी लिए थे। इससे अलग महेश भट्ट का दिल अक्सर हसीनाओं पर आ जाता था।
इन फिल्मों का किया निर्देशन
बॉलीवुड नें फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कई बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। राज, जिस्म, पाप, मर्डर, रोग, जहर, मर्डर 2, जिस्म 2 जैसी बोल्ड फिल्मों के डायरेक्शर करने वाले महेश का नाम काम से ज्यादा विवादों से रहा है। वह लव, सेक्स और धोखा के कॉन्सेप्ट के लिए मशहूर रहे हैं। महेश भट्ट फिल्म इंटस्ट्री के सफल और कामयाब फिल्म डायरेक्टर में से एक हैं। महेश भट्ट ने 'अर्थ', 'सारांश', 'जन्म', 'नाम', 'काश', 'डैडी', 'तमन्ना' और 'जख्म' जैसी संवेदनशील फिल्मों का निर्माण किया।