{"_id":"61486cdc5ec0945ea56bdde7","slug":"bijay-j-anand-said-vaccine-is-a-political-thing-one-of-the-biggest-scams","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना: शेरशाह फिल्म के इस एक्टर ने वैक्सीनेशन को बताया घोटाला, कहा- मेरा शरीर मंदिर, नहीं जाने दूंगा कैमिकल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना: शेरशाह फिल्म के इस एक्टर ने वैक्सीनेशन को बताया घोटाला, कहा- मेरा शरीर मंदिर, नहीं जाने दूंगा कैमिकल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bijay J Anand
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म शेरशाह में अभिनेत्री कियारा आडवाणी के पिता का रोल निभाने वाले अभिनेता बिजय जे आनंद ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि वो वैक्सीन नहीं लगायेंगे। वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला है। बिजय जे आनंद ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, मेरे लिए मेरा शरीर एक मंदिर है, मैं अपने शरीर में किसी भी तरह का कैमिकल नहीं जाने दूंगा। उन्होंने कहा, मैं एक्टिंग नहीं करना चाहता, मैं नौकरी नहीं करूंगा। मैंने ये इन सबको मना कर दिया।
एक्टर बिजय जे आनंद ने कहा कि उन्होंनें अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है। आगे भी नहीं लगवाएंगे। अभिनेता का कहना है कि वैक्सीन नहीं लगाने के कारण उनको काम में नुकसान भी हुआ है, लेकिन फिर भी वो वैक्सीन कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे।
2 of 5
बिजय आनंद
उन्होंने अपने साक्षात्कार में कहा, मैं दो फिल्में खो चुका हूं, जिन्हें लंदन में शूट किया जाना था। एक बहुत बड़ी वेब सीरीज मेरे हाथ से निकल गई है, जो कि सेर्बिया में शूट होनी थी। मुझे दुबई में एक अवॉर्ड मिलने वाला था, लेकिन मैं वहां जा नहीं सकता था। मैंने ये सब देखा है। मैं जानता हूं मैं कई काम खो रहा हूं। इसके बाद भी मैं वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा।
3 of 5
बिजय आनंद
वैक्सीन को बताया राजनीतिक चीज
अभिनेता बिजय जे आनंद ने वैक्सीन को राजनीतिक चीज बताया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वैक्सीनेशन मानव जाति के इतिहास में अब तक का सबसे बड़े घोटालों में से एक है। ये ही वजह है कि मैंने फैसला लिया है, मैं वैक्सीनेशन का हिस्सा नहीं बनूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिजय आनंद
अभिनेता का कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी को एक फिल्म में रोल मिला है, जिस कारण से वो लंदन जा रही है। पत्नी और मैंने वैक्सीनेशन नहीं किया है, जिस कारण हम अपनी बेटी के साथ नहीं जा पा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बिजय आनंद
अभिनेता ने कहा कि ये सब देखने के बाद भी मैं कोरोना की वैक्सीन नहीं लगाऊंगा। आपको बता दें कि जहां एक तरफ सरकार रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन प्रोग्राम का आयोजन करा रही है और देश के नागरिक कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगा रहे हैं, वहीं अभिनेता का यह कहना है कि वो किसी भी हालत में वैक्सीन नहीं लगायेंगे अपने आप में चौंकाने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।