{"_id":"5bf29046bdec2269aa2a2888","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-romantic-date-night-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
Mon, 19 Nov 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर और आलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के रिलेशन की खबरें इन दिनों बॉलीवुड की लाइम लाइट बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पर आलिया -रणबीर की तस्वीर सामने आई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था।
2 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
रियल लाइफ में हमेशा खुश दिखने वाले आलिया और रणबीर इस तस्वीर में गुमसुम नजर आ रहे थे। लेकिन वहीं खबरों की मानें तो दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई के एक 5 स्टार होटल में बीती रात आलिया-रणबीर को साथ देखा गया। दोनों ने यहां काफी क्वालिटी टाइम बिताया। दोनों की इस रोमांटिक डेट का मतलब तो यही हुआ कि इनके बीच की दूरी खत्म हो गई है।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
आपको बता दें कि इससे पहले दोनों न्यूयॉर्क में नजर आए थे। उस वक्त ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं दोनों को अक्सर साथ ही स्पॉट किया जाता है। खबरों की मानें तो रणबीर की मम्मी ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है जिसके बाद आलिया अक्सर रणबीर के घर नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
इससे पहले भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बता दें कि यह दोनों इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म के सेट की ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 'ब्रह्मास्त्र' के सेट की इन तस्वीरों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
5 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
इन तस्वीरों में आलिया-रणबीर के अन्य फैंस भी काफी पसंद भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में आलिया जहां पिंक सूट में दिखाई दे रही हैं तो वह रणबीर कपूर ब्लैक टोपी और जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ही तस्वीर में यह दोनों 'ब्रह्मास्त्र' के क्रू से बात करते दिख रहे हैं। तस्वीरों के कैप्शन के अनुसार आलिया-रणबीर इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग मुंबई के डोंगरी में कर रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।