{"_id":"5bf28987bdec2269b96c9e15","slug":"arjun-kapoor-revealed-which-actor-dated-with-janhvi-kapoor-on-karan-johar-talk-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी कपूर को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया-'इस एक्टर को डेट कर रही है बहन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी कपूर को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताया-'इस एक्टर को डेट कर रही है बहन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
arjun janhvi
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर इन दिनों अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 6 को लेकर चर्चा में हैं। इस बार करण अपने शो में ऐसी यूनिक जोड़ियों को बुला रहे हैं जो साथ में कम ही नजर आती हैं। इन जोड़ियों की वजह से ही करण के शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है। हाल ही में कॉफी विद करण में अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे ।
arjun janhvi
- फोटो : twitter
करण ने हमेशा की तरह अर्जुन और जाह्नवी से कुछ पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल पूछे। इस एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया है । इसमें करण, जाह्नवी और अर्जुन से रैपिड फायर राउंड खेलते हैं । इसमें करण जाह्नवी से पूछते हैं कि क्या आप ईशान खट्टर को डेट कर रही हैं ।
Catch the brother-sister duo fight over the hamper on the #KoffeeWithKaran couch! #KoffeeWithArjun #KoffeeWithJanhvi pic.twitter.com/7rykVwFd6A
— Star World (@StarWorldIndia) November 18, 2018
arjun janhvi
- फोटो : twitter
जवाब में जाह्नवी कहती हैं नहीं । फिर अर्जुन कहते हैं वो डेट नहीं कर रही, बस ईशान हर वक्त इसी के आस-पास घूमता रहता है । वो एक बार जाह्नवी के लिए बिल्डिंग से भी कूद गया था । जाह्नवी ने बताया कि ईशान एक स्टंट कर रहा था । अर्जुन के बार-बार टांग खींचने पर जाह्नवी झल्ला जाती हैं ।
Whose dating secrets will be revealed on #KoffeeWithKaran? #KoffeeWithArjun #KoffeeWithJanhvi pic.twitter.com/zK9Kcg5DoX
— Star World (@StarWorldIndia) November 18, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor janhvi kapoor
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद करण, अर्जुन से पूछते हैं कि आप किसे डेट कर रहे हैं । इस पर अर्जुन शांत हो जाते हैं । तब जाह्नवी को अपने भाई की टांग खींचने का मौका मिलता है और कहती हैं कि अब आप बताओ जरा । आने वाले हफ्ते में दर्शक ये एपिसोड देख पाएंगे । ये पहली बार है जब जाह्नवी और अर्जुन किसी टॉक शो में साथ नजर आएंगे ।
विज्ञापन
janhvi kapoor
'कॉफी विद करण' सीजन 6 के इस नए एपिसोड के प्रिव्यू से साफ है कि अगले हफ्ते करण जौहर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर से कई सारे बड़े खुलासे कराने वाले हैं। बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ खूब नजर आ रहे हैं । खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अभी तक खुद नहीं कबूला है ।