{"_id":"62b9a24c8dad5775795191ed","slug":"alia-bhatt-announce-pregnancy-know-about-when-rishi-kapoor-said-he-wanted-to-see-ranbir-kapoor-s-kids","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt Pregnancy: अपने पोते-पोतियों के साथ खेलना चाहते थे ऋषि कपूर, निधन से पहले जाहिर की थी ख्वाहिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt Pregnancy: अपने पोते-पोतियों के साथ खेलना चाहते थे ऋषि कपूर, निधन से पहले जाहिर की थी ख्वाहिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 27 Jun 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट, ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान में बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री के घर एक नन्हें मेहमान की दस्तक होने वाली है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। इस गुड न्यूज को सुनने के बाद तो फैंस खुशी के मारे झूम रहे हैं। ऐसे में सभी को रणबीर के पिता ऋषि कपूर की याद आ गई है। बता दें कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने भी निधन से पहले ये इच्छा जाहिर की थी कि वह अपने पोते-पोतियों को देखना चाहते हैं। हालांकि उनकी ये ख्वाहिश अब पूरी हो रही है।
2 of 4
ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर का साल 2020 में निधन हो गया था। मौत से पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रणबीर के बच्चों के साथ समय बिताना उनकी आखिरी इच्छा है। उन्होंने कहा था- 'ये हाई टाइम है कि उनकी शादी हो जानी चाहिए। मैं 27 साल की उम्र में सेटल हो गया था और रणबीर इस समय 35 के हैं, इसलिए उन्हें शादी के बारे में सोचना चाहिए। वह किसी से भी अपनी पसंद की शादी कर सकते हैं। दुनिया से जाने से पहले मैं अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताना चाहता हूं'।
साल 2018 में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया नाम की बीमारी का पता चला था। वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। बीमारी से दो साल तक लड़ने के बाद उन्होंने अप्रैल 2020 में 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी उन्हें कोई भुला नहीं पाया है। शादी के मौके पर भी रणबीर अपने पिता की तस्वीर के साथ नजर आए थे। उनकी वह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी की थी। कपल की शादी में केवल परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के चंद महीने बाद ही आलिया ने इतनी बड़ी गुडन्यूज देकर सभी को खुश कर दिया है। इस खास मौके पर आलिया के माता-पिता, रणबीर की मां नीतू कपूर, करण जौहर समेत सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।