फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town Life: ब्रेकअप के बाद भी स्टार्स ने किया साथ काम, दीपिका-रणबीर से लेकर शाहिद-करीना तक हैं लिस्ट में शुमार

Mon, 27 Jun 2022 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 27 Jun 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Btown Life: Bollywood Celebrities Who Worked Onscreen After Breakup From Ranbir-Deepika to Shilpa-Akshay
कटरीना-सलमान,अक्षय-शिल्पा,रणबीर-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में साथ-साथ काम करते हुए सितारे अक्सर एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। कुछ का प्यार मुकम्मल होता है और कुछ टूटे दिल के साथ अलग हो जाते हैं। ज्यादातर देखा जाता है कि ब्रेकअप के बाद स्टार्स एक-दूसरे के साथ काम करने में सहज महसूस नहीं करते हैं। मगर, फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भी कुछ सितारे हैं, जिन्होंने इस मिथक को तोड़ा है और पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखने में कामयाब रहे हैं। यही वजह है कि ब्रेकअप के बाद भी ये सितारे स्क्रीन साझा करते नजर आए। इसका हालिया उदाहरण रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण हैं। यह तो किसी से छिपा नहीं है कि एक दौर में रणबीर-दीपिका का अफेयर बॉलीवुड की सुर्खियों में रहता था। मगर, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों सितारों ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। ये दोनों एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकते हैं। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दोनों स्क्रीन साझा करेंगे। वैसे, रणबीर और दीपिका के अलावा और भी कई स्टार्स हैं, जिन्होंने ब्रेकअप के बाद साथ काम किया है। आइए जानते हैं...

Btown Life: Bollywood Celebrities Who Worked Onscreen After Breakup From Ranbir-Deepika to Shilpa-Akshay
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान-कटरीना कैफ
इस मामले में सलमान खान और कटरीना भी मिसाल पेश करते हैं। एक वक्त था, जब इनके अफेयर की खबरें बॉलीवुड गलियारों में छाई रहती थीं। मगर, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया और कटरीना कैफ रणबीर कपूर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। मगर, इसके बाद भी कटरीना और सलमान खान की दोस्ती नहीं टूटी। खान फैमिली के हर फंक्शन में कटरीना बराबर शिरकत करती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, फिल्म 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' में भी दोनों स्क्रीन साझा करते नजर आए। दोनों एक बार फिर फिल्म 'टाइगर 3' में साथ नजर आएंगे।

Btown Life: Bollywood Celebrities Who Worked Onscreen After Breakup From Ranbir-Deepika to Shilpa-Akshay
करीना कपूर-शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर-करीना कपूर
एक समय था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर एक-दूसरे के प्यार में दीवाने थे। मगर, फिल्म 'जब वी मेट' के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। हालांकि, आज ब्रेकअप के कई वर्ष बाद दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। दोनों को अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग-अलग रखना बखूबी आता है। यही वजह है कि वर्ष 2016 में इन दोनों की जोड़ी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में नजर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Btown Life: Bollywood Celebrities Who Worked Onscreen After Breakup From Ranbir-Deepika to Shilpa-Akshay
रणबीर कपूर-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर-कटरीना कैफ
सलमान खान के साथ ब्रेकअप के बाद कटरीना कैफ का अफेयर रणबीर कपूर से चला। हालांकि, वर्ष 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त दोनों का अफेयर चल रहा था तब दोनों ने फिल्म 'जग्गा जासूस' साइन की थी। मगर, फिल्म पूरी होने से पहले ही दोनों की राहें जुदा हो गईं। इसके चक्कर में फिल्म काफी लेट-लतीफी से गुजरी। दरअसल, दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं थे। यहां तक कि दोनों के बीच उस वक्त बातचीत भी नहीं थी। मगर, फिल्म में दोनों ने साथ काम किया।

विज्ञापन
Btown Life: Bollywood Celebrities Who Worked Onscreen After Breakup From Ranbir-Deepika to Shilpa-Akshay
अक्षय कुमार-सोनाक्षी सिन्हा-शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी-अक्षय कुमार
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार एक दौर में अपने अफेयर को लेकर अक्सर खबरों में रहते थे। बाद में इनके ब्रेकअप की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। उस दौरान दोनों फिल्म 'धड़कन' की शूटिंग कर रहे थे। इस ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी इतनी टूट गईं थीं कि उन्होंने यह तक कह दिया था कि वह अब अक्षय के साथ कभी काम नहीं करेंगी। मगर, वर्ष 2015 में अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए दोनों फिर एक साथ नजर आए। हालांकि, किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि दोनों सितारे बिजनेस पार्टनर बने थे। शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा, अक्षय कुमार के बिजनेस पार्टनर बने। तीनों साथ मिलकर भारत में पहला सेलिब्रिटी चैनल लेकर आए। इसकी लॉन्चिंग के मौके पर इन तीनों सितारों के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed