फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एलन वॉकर के शो में अचानक पहुंचकर फैंस को चौंकाया, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2024 10:28 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 05 Oct 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt attends grammy award winner Alan walker show during jigra promotions see photos
आलिया भट्ट - फोटो : यूट्यूब

आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ' जिगरा ' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में आलिया के एक्शन अवतार को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

Alia Bhatt attends grammy award winner Alan walker show during jigra promotions see photos
जिगरा से आलिया भट्ट का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

वासन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट काफी नजदीक है और इसी वजह से आलिया इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रही हैं। इस बीच अभिनेत्री ने बेंगलुरु में ग्रैमी विजेता डीजे एलन वॉकर के शो में अचानक पहुंचकर प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। अभिनेत्री ने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए कहा, "नमस्कार (हैलो) बेंगलुरु। सरप्राइज, सरप्राइज।"

Alia Bhatt attends grammy award winner Alan walker show during jigra promotions see photos
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

जैसे ही आलिया ने एंट्री की वैसे ही बैकग्राउंड में फिल्म का गाना 'चल कुड़िए' बजने लगा। अभिनेत्री काले रंग की स्कर्ट और ट्यूब टॉप को-ऑर्ड सेट पहने और बालों को स्लीक पोनी टेल में बांधे हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शो से जुड़ीं अभिनेत्री की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt attends grammy award winner Alan walker show during jigra promotions see photos
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस भी इन तस्वीरों और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।  एक फैन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ओएमजी????? आलिया भट्ट एलन वॉकर कॉन्सर्ट में....वह कितनी खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "आई ऐसी रात है जो, बहुत खुशनसीब है....आलिया भट्ट, इस तरह मैंने आपको पहली बार देखा, यह एक सपने जैसा फ्रेम है।" एक यूजर ने कमेंट में करते हुए उन्हें स्टार गर्ल कहा।

विज्ञापन
Alia Bhatt attends grammy award winner Alan walker show during jigra promotions see photos
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

फिल्म जिगरा में अभिनय के साथ आलिया इसके निर्मताओं में से भी एक हैं। फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी हैं, जो उनके भाई की भूमिका में हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह द आर्चीज में नजर आ चुके हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी  उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
CTRL: 'कंट्रोल' की कहानी को देख किया क्लाइमैक्स में बदलाव, निर्देशक ने बताई फिल्म से जुड़ी कई बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed