फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस एक्ट्रेस को नहीं पता था राष्ट्रपति का नाम, उसने देशभक्ति को लेकर दिया बड़ा बयान

Mon, 07 May 2018 09:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt explained patriotism on Raazi promotion
- फोटो : SELF
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह ट्रोल होती रही हैं। आलिया ने अब देशभक्ति को लेकर ऐसी बात कही है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पता हो कि देशभक्ति से प्रेरित आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'राजी' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आएंगे। 
Alia Bhatt explained patriotism on Raazi promotion
फिल्म 'राजी' के प्रमोशन में जुटी आलिया ने देशभक्ति को लेकर कहा है कि फिल्म 'राजी' करने के बाद उन्होंने देशभक्ति की नई परिभाषा सीखी है। आलिया का मानना है कि असली देशभक्ति वही होती है जब निस्वार्थ होकर लोगों की भलाई की जाए। ऐसा करने पर गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि हमें उन गतिविधियों में भाग लेना होगा, जो हमारे लिए नहीं बल्कि एक बड़ी आबादी के लिए फायदेमंद हो।
Alia Bhatt explained patriotism on Raazi promotion
आलिया ने आगे अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि हम जिसे देशभक्ति समझते हैं, वह सच्ची देशभक्ति से एकदम अलग है। आलिया के अनुसार देश में रह लेने से और देश से प्यार कर लेने से ही देशभक्ति नहीं कहलाती है। लोगों की भलाई करना ही असली देशभक्ति होती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इतने फोलोअर्स होने का क्या फायदा, जब हम आवाज ही नहीं उठा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt explained patriotism on Raazi promotion
आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। इस फिल्म में आलिया एक ऐसे जासूस के किरदार में हैं, जिसका पिता उसकी शादी एक पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर यानि विक्की कौशल से सिर्फ इसलिए कर देता है ताकि वह भारत की आंख और कान बनकर पाकिस्तान की जासूसी कर सके और देश की रक्षा कर सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed