{"_id":"5af937ae4f1c1bd6408b536d","slug":"alia-bhatt-film-raazi-box-office-collection-day-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 दिन में ही आलिया भट्ट की 'राजी' ने निकाला बजट, जानिए अब तक का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 दिन में ही आलिया भट्ट की 'राजी' ने निकाला बजट, जानिए अब तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
raazi
- फोटो : screengrab from Raazi trailer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई आलिया भट्ट और विक्की कौशल की फिल्म 'राजी' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। राजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले और दूसरे दिन शानदार कलेक्शन के बाद 'राजी' ने तीसरे दिन उम्मीद से अधिक कलेक्शन कर डाला है। इतना ही नहीं इस फिल्म को आलिया की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है।
raazi
- फोटो : screengrab from Raazi trailer
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़ और रविवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने 14.11 करोड़ कमाए हैं।
raazi
- फोटो : screengrab from Raazi trailer
'राजी' का बजट लगभग 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है ऐसे में ये कन्फर्म है कि फिल्म बजट का पैसा निकालने में कामयाब हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म 32.94 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
#Raazi has a FANTASTIC opening weekend... Alia’s star power + power-packed performances + strong content + solid word of mouth helped multiply numbers... Fri 7.53 cr, Sat 11.30 cr, Sun 14.11 cr. Total: ₹ 32.94 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
राजी
- फोटो : screengrab from Raazi trailer
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है जिसमें आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
raazi
भारत और पाकिस्तान पर फिल्माई गई ये फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासतौर से आलिया की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।