{"_id":"5ae190dd4f1c1b87098b6699","slug":"alia-bhatt-film-raazi-new-song-dilbaro-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटी के रिश्ते को बहुत ही इमोशनल तरीके से बयां करता है 'राजी' का गीत 'दिलबरो...' ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाप-बेटी के रिश्ते को बहुत ही इमोशनल तरीके से बयां करता है 'राजी' का गीत 'दिलबरो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में आलिया का जासूसी किरदार काफी सुर्खियों में भी है। फिल्म के पहले गाने 'ऐ वतन' के बाद दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह गाना बाप-बेटी के प्यार को बहुत ही खूबसूरती से बयां कर रहा है।
2 of 4
'राजी' के दूसरे गाने का नाम 'दिलबरो' है। इस गाने को फिल्म के अंदर उस समय फिल्माया गया है जब आलिया भट्ट की शादी पाकिस्तानी सेना के ऑफिसर विक्की कौशल से हो रही है। यह गाना में बाप-बेटी के प्यारे से रिश्ते को बहुत ही इमोशनल और खूबसूरती से दिखाया गया है।
3 of 4
आलिया के साथ इस फिल्म में 'मसान' और 'रमन राघव 2.0' के एक्टर विक्की कौशल पहली बार नजर आएंगे। फिल्म 'राजी' को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का की किताब 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। फिल्म 11 मई 2018 को रिलीज होगी। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया, करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।