{"_id":"5ae163f14f1c1b350b8b6909","slug":"divyanka-tripathi-rescue-ekta-kapoor-when-trollers-slams-veere-di-wedding-film-trailer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वीरे दी वेडिंग' की वजह से ट्रोल हुईं दिव्यांका, एकता कपूर के बचाव में दिया था ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वीरे दी वेडिंग' की वजह से ट्रोल हुईं दिव्यांका, एकता कपूर के बचाव में दिया था ऐसा जवाब
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Divyanka and Ekta Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की फेमस बहू दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा ही यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। ट्रोलर्स कभी उनके ड्रेसिंग सेन्स पर कमेंट करते हैं तो कभी दिव्यांका के फिगर पर। इस बार भी दिव्यांका यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं हालांकि इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि एकता कपूर हैं।
divyanka Tripathi
दिव्यांका इन दिनों 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में इशिता के लीड रोल में नजर आ रही हैं। हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। हमेशा की तरह इस बार भी दिव्यांका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
veere di wedding
दरअसल, कई सारे स्टार्स ने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे दिव्यांका ने भी साझा किया। ट्रेलर शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा मेरी अगली फिल्म..जरूर देखें। यह सभी एक्ट्रेसेज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ट्रेलर को शेयर करने के कुछ देर बाद ही दिव्यांका को ट्रोल किया जाने लगा।
My next #MustWatch!😍 These ladies are Soooooo good in the trailer! @ektaravikapoor
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। एकता और दिव्यांका बेहद करीबी दोस्त हैं इसी वजह से दिव्यांका ने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का ट्रेलर शेयर किया था। दिव्यांका के वीडियो शेयर करने के बाद ही एक यूजर ने इस फिल्म का बायकॉट करने की बात कही जिसके बाद दिव्यांका एकता कपूर के बचाव में उतर आईं।
विज्ञापन
divyanka
दिव्यांका ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा - 'फिल्म की बजाय आपको बायकॉट न कर दिया जाए?' दिव्यांका के इस जवाब से इतना तो तय है कि वह 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में लीड रोल में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा हैं। यह फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होगी।