सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर मचाया तहलका, मामला 'वीरे दी वेडिंग' से जुड़ा

एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra praises Sonam Kapoor Veere Di Wedding trailer on social media
Sonam and Priyanka
'वीरे दी वेडिंग' फिल्म के ट्रेलर को न केवल बॉलीवुड सेलेब्रिटीज बल्कि फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन का तांता लग गया है और हर कोई फिल्म के न केवल डायलॉग बल्कि इन सभी एक्ट्रेसेज की केमिस्ट्री को सराह रहा है। इस बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोनम कपूर के पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
Priyanka Chopra praises Sonam Kapoor Veere Di Wedding trailer on social media
priyanka chopra
फिल्म इंडस्ट्री में कैट फाइट सुर्खियों में रहती है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर का नाम सबसे ऊपर है। प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और 'क्वांटिको' सीरियल के प्रमोशन में जुटी हैं। 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर देखने के बाद प्रियंका ने सोनम के पोस्ट पर ऐसा कमेंट कर दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra praises Sonam Kapoor Veere Di Wedding trailer on social media
Sonam Kapoor
दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर शेयर किया था जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - 'मुझे यह बहुत पंसद आया..देखकर मजा आ गया।' प्रियंका के इस कमेंट के बाद सोनम भी चुप नहीं बैठीं और खास अंदाज में प्रियंका को शुक्रिया कहा। सोनम ने लिखा - 'प्रियंका चोपड़ा,क्या आप इसे देखने के लिए थोड़ा इंतजार कर सकती हैं?'
 

 

Move boys... get out the way! Or better yet... join in the fun cause these Veeres have got it all! Watch the #VDWTrailer: (link in bio) @rheakapoor #KareenaKapoorKhan @reallyswara @shikhatalsania @sumeetvyas @anilskapoor @ektaravikapoor @nikhildwivedi25 @balajimotionpictures @anilkapoorfilmcompany @saffron_bm @vdwthefilm

A post shared by sonamkapoor (@sonamkapoor) on

Priyanka Chopra praises Sonam Kapoor Veere Di Wedding trailer on social media
Sonam and Priyanka
प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर की इस बातचीत से इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि यह दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। ऐसा कहा जाता है कि प्रियंका और करीना में भी मनमुटाव है। हालांकि यह खबरें तब झूठी साबित हो गईं जब करीना ने 'वीरे दी वेडिंग' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रियंका की तारीफ की।
विज्ञापन
Priyanka Chopra praises Sonam Kapoor Veere Di Wedding trailer on social media
veere di wedding
करीना ने प्रियंका की सिंगिंग की तारीफ करते हुए कहा - 'प्रियंका ने अभी तक जो भी हासिल किया है उसे पाना बेहद मुश्किल है। सभी लोगों में इस तरह का साहस नहीं होता।' आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्मों से लंबे वक्त से दूर हैं। जल्द ही प्रियंका सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed