{"_id":"5ae170f54f1c1b350a8b68c1","slug":"disha-patani-following-tiger-shroff-footprints-abs-picture-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी 2' के बाद टाइगर श्रॉफ को कॉपी करने लगीं दिशा पाटनी,यकीन न हो तो देखें तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी 2' के बाद टाइगर श्रॉफ को कॉपी करने लगीं दिशा पाटनी,यकीन न हो तो देखें तस्वीर
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी न केवल ऑन स्क्रीन बल्कि ऑफ स्क्रीन भी काफी सुर्खियों में रहती है। हाल ही में रिलीज हुई इन दोनों की फिल्म 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस बीच दिशा पाटनी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर आप इतना जरूर कहेंगे कि दिशा टाइगर की राह पर निकल पड़ी हैं।
disha patani
इस तस्वीर को दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया है। इस तस्वीर में दिशा एक शख्स के साथ अपने एब्स दिखा रही हैं। जिसे देखने के बाद आप इतना तो जरूर कहेंगे कि दिशा अपने ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ को टक्कर देने की कोशिश कर रही हैं।
A post shared by Disha Patani = perfection (@dishapatani_m) on
Tiger Shroff and Disha Patani
दिशा इन दिनों जिम में ज्यादा समय बिता रही हैं। टाइगर श्रॉफ इतने फिटनेस फ्रीक हैं कि वह अपनी फिल्मों में खुद ही स्टंट करते हैं। ऐसे में दिशा का जिम में ज्यादा समय बिताना कई बातों की ओर इशारा करता है। इस तस्वीर में दिशा पाटनी का न केवल फिगर बल्कि एब्स भी आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। हालांकि दिशा की इस तस्वीर से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि अपकमिंग फिल्म में उनके किरदार की इस तरह के फिगर की डिमांड हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff and Disha Patani
'बागी 2' में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग के साथ 263.29 करोड़ की कमाई करके तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में न केवल टाइगर के जबरदस्त स्टंट ने बल्कि दिशा और टाइगर की केमिस्ट्री ने भी लोगों का दिल जीत लिया।