फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की फिल्म के सेट पर फिर लगा 'कलंक', 15 दिन के अंदर 2 बार हुई एक जैसी अनहोनी

Tue, 19 Jun 2018 04:52 PM IST
एंटरटेनेमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनेमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt get injured on karan johar film kalank set
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं । आलिया के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है । दरअसल, 'कलंक' के सेट पर आलिया के साथ एक ऐसी अनहोनी हुई जो रणबीर कपूर को परेशान कर सकती है ।

alia bhatt get injured on karan johar film kalank set
आलिया भट्ट

दरअसल, अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा ‘कलंक’ की शूटिंग के दौरान आलिया जख्मी हो गई हैं। आलिया अंधेरी में लगे फिल्म के सेट पर वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ वीकेंड पर शूटिंग कर रही थीं । 

alia bhatt get injured on karan johar film kalank set
आलिया भट्ट, शाहिद कपूर

इसी दौरान वो सीढि़यों से गिर गईं और उनके पैर में मोच आ गई । हालांकि आलिया ने शूटिंग नहीं रोकी । बता दें कि इससे पहले आलिया 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर भी घायल हो गई थीं । 3 महीने में यह दूसरी बार है जब आलिया चोटिल हुई हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt get injured on karan johar film kalank set
वरुण धवन

बता दें कि इससे पहले 'कलंक' के सेट पर वरुण धवन को भी चोट लग गई थी । दरअसल, वरुण एक एक्शन सीन कर रहे थे । उन्हें अपने को-एक्टर पर दरवाजा उठाकर फेंकना था । तभी वरुण के हाथ में चोट लग गई । उन्हें सेट पर ही मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया ।

विज्ञापन
alia bhatt get injured on karan johar film kalank set
वरुण धवन
चोट लगने के बावजूद वरुण शूटिंग करते रहे । फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक वर्मन इस शेड्यूल को मानसून आने से पहले पूरा करना चाहते हैं । लेकिन 15 दिन के अंदर ही फिल्म के दोनों लीड एक्टर-एक्ट्रेस को चोट लगने से ऐसा लग रहा है कि सेट पर ही 'कलंक' लग गया है । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed