{"_id":"6285f2c47dee106d3655d654","slug":"alia-bhatt-has-left-abroad-for-her-first-hollywood-film-heart-of-stone-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: हॉलीवुड में धाक जमाने के लिए आलिया भट्ट ने भरी उड़ान, सोशल मीडिया पर जाहिर किया इस बात का डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: हॉलीवुड में धाक जमाने के लिए आलिया भट्ट ने भरी उड़ान, सोशल मीडिया पर जाहिर किया इस बात का डर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 19 May 2022 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट हॉलीवुड में अपनी कलाकारी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री की पिछली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई ये फिल्म यहां भी काफी पसंद किया जा रहा है। तमाम हिट फिल्में देने के बाद अब आलिया भट्ट को हॉलीवुड का एक प्रोजेक्ट मिला है। जिसके लिए अभिनेत्री विदेश रवाना हो चुकी हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री कार की पिछली सीट पर बैठी हुई हैं। उन्होंने काफी हल्के मेकअप के साथ एकदम सिंपल लुक कैरी किया है। अभिनेत्री ने कानों में हैवी इयररिंग्स और खुले बालों में अपने लुक को पूरा किया है।
अपनी पोस्ट पर आलिया भट्ट ने कैप्शन लिखा- 'आज मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो चुकी हूं। इस समय मुझे बिल्कुल एक न्यू कमर वाली फीलिंग आ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे फिर से एक नई शरुआत हो रही है। इसे लेकर मैं काफी नर्वस हूं।' इसके बाद अभिनेत्री ने लोगों से उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए भी कहा। जिसके बाद तमाम फैंस उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं। करीब एक महीने पहले अभिनेत्री ने रणबीर कपूर से शादी की है। दोनों की शादी मुंबई में ही रणबीर के फ्लैट में संपन्न हुई थी। कुछ ही दिन पहले दोनों की शादी को एक महीना पूरा हो चुका है, जिसको सेलिब्रेट करने के लिए आलिया और रणबीर, फिल्म निर्माता करण जौहर के रेस्टोरेंट में पहुंचे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।