{"_id":"630385d069d5815b3f09786d","slug":"alia-bhatt-hits-back-at-trolls-says-if-you-dont-like-me-dont-watch-my-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: 'मैं नहीं पसंद तो मत देखिए मेरी फिल्में', आलिया का ये बयान कहीं 'ब्रह्मास्त्र' पर न पड़ जाए भारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: 'मैं नहीं पसंद तो मत देखिए मेरी फिल्में', आलिया का ये बयान कहीं 'ब्रह्मास्त्र' पर न पड़ जाए भारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 22 Aug 2022 07:04 PM IST
सार
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन पड़ाव का मजा ले रही हैं। इस साल उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अभिनेत्री के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। वहीं अब नेटफ्लिक्स पर कुछ दिन पहले उनकी फिल्म डार्लिंग्स रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ नजर आई हैं। डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के काम की बहुत तारीफ हुई है। अब 9 सितंबर को रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है, लेकिन हाल ही में आलिया ने जो बयान दिया है वो अभिनेत्री की फिल्म पर भारी पड़ सकता है।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
आलिया और रणबीर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी समय से उत्साहित हैं। अगले महीने दोनों की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो रही है। साल 2012 में आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, स्टारकिड होने की वजह से अभिनेत्री को इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। नेपोटिज्म और ट्रोलिंग की वजह पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा है कि वह इसका जवाब अपनी फिल्मों के जरिए दे सकती हैं।
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने कहा है, मुझे इसको लेकर बुरा तो लगा ही, लेकिन बुरा महसूस करना उस काम की छोटी सी कीमत है जिसके लिए आपको प्यार और सम्मान मिलता है। आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'मैंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्म दीं, तो अंत में हंसने का मौका किसे मिला'? ट्रोल्स को जवाब देते हुए आलिया ने कहा- 'कम से कम जब तक मैं अपनी अगली फ्लॉप न दे दूं? फिलहाल तो, मैं हंस रही हूं'। इसके आगे उन्होंने कहा, 'मैं हर बार बातों से इसका जवाब नहीं दे सकती। और अगर आपको मैं नहीं पसंद, तो मुझे मत देखो, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकती'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने से कुछ समय पहले करीना कपूर ने भी ट्रोल्स को जवाब देते हुए ऐसी ही बात कही थी, लेकिन बाद में जब फिल्म पिटने लगी तो खुद करीना कपूर लोगों से ये कहती नजर आईं कि उनकी फिल्म बेहतरीन है और कृपया करके इसे देखें। कहीं ऐसा न हो कि करीना कपूर की तरह अब आलिया भट्ट का ये बयान उनपर भारी पड़ जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।