फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia bhatt birthday: परिवार के साथ मालदीव में जन्मदिन मना रही हैं आलिया भट्ट, रणबीर भी बर्थडे गर्ल को कर सकते हैं ज्वाइन 

Tue, 15 Mar 2022 08:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 15 Mar 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt is celebrating birthday in Maldives
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आजकल जश्न के माहौल में डूबी हैं। एक तरफ जहां आज वह अपनी 29वां जन्मदिन मना रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, जिस वजह से उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। आजकल आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंची हैं। वह अपना बर्थडे भी परिवार के साथ मालदीव में ही मना रही हैं। मालदीव आलिया की पसंदीदा जगह में से एक है, इसलिए उन्होंने इस खास दिन पर मालदीव को चुना है।

Alia Bhatt is celebrating birthday in Maldives
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने मालदीव में चिल करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसमें आलिया भट्ट काले रंग की ड्रेस में पूल के सामने बैठी चिल कर रही हैं। उन्होंने आंखों पर सनग्लासेज लगाए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में आलिया भट्ट समुंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में शाहीन भट्ट ने लिखा है कि- आप देख सकते हैं कि हमलोग छुट्टियों में कितने खुश हैं।

Alia Bhatt is celebrating birthday in Maldives
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

इस खास मौके पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी आलिया को जन्मदिन की बधाई दी है। वैसे तो हर खास दिन पर रणबीर और आलिया एकसाथ होते हैं, लेकिन अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि आलिया के बर्थडे पर रणबीर मालदीव पहुंचेंगे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt is celebrating birthday in Maldives
आलिया भट्ट - फोटो : istock

हाल ही में खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। हालांकि आलिया भट्ट ये जरुर कह चुकी हैं कि जब भी उनकी शादी तय होगी तो सभी को जरुर बताएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed