फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: पीएम मोदी ने की कश्मीर फाइल्स की तारीफ और रनवे 34 का टीजर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 15 Mar 2022 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 15 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

The Kashmir Files फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की थी।

विज्ञापन
Filmy Wrap: PM Modi praised Kashmir Files and the teaser of Runway 34 released read 10 news from the entertainment world
The Kashmir Files - फोटो : Social media

The Kashmir Files फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की थी। अब मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी पीएम मोदी ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है उसे दबाने की कोशिश की गई।


KashmirFiles: पीएम मोदी बोले- सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है, कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए
Filmy Wrap: PM Modi praised Kashmir Files and the teaser of Runway 34 released read 10 news from the entertainment world
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की चर्चा आजकल चारों तरफ हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की खूब तारीफ मिल रही है। कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को बयां करती ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स प्रमोशन के दौरान मीडिया से अपने अनुभवों को शेयर कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें 4 साल तक रिसर्च करनी पड़ी।


The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री, अभी भी बची हैं कई दर्दनाक कहानियां
Filmy Wrap: PM Modi praised Kashmir Files and the teaser of Runway 34 released read 10 news from the entertainment world
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : social media

इस साल बड़े बजट की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का नाम भी शामिल है। फिल्म 'रनवे 34' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 29 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Runway 34 Teaser: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म 'रनवे 34' का टीजर, अजय देवगन का धांसू अंदाज जीत लेगा आपका दिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: PM Modi praised Kashmir Files and the teaser of Runway 34 released read 10 news from the entertainment world
मुकेश खन्ना ने किया द कश्मीर फाइल्स को सपोर्ट - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कशमीर फाइल्स' रिलीज से पहले जितनी चर्चाओं में थी उससे ज्यादा चर्चाओं में रिलीज के बाद बनी हुई है। इस फिल्म के सपोर्ट में कई सितारे बोल चुके हैं और अब इसी लिस्ट में 'शक्तिमान' का रोल प्ले करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की। साथ ही अभिनेता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सेलेब्स को भी निशाने पर लिया है, जिन्होंने फिल्म पर चुप्पी साध रखी है। 


The Kashmir Files : 'द कश्मीर फाइल्स' के पक्ष में खड़े हुए मुकेश खन्ना, बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
Filmy Wrap: PM Modi praised Kashmir Files and the teaser of Runway 34 released read 10 news from the entertainment world
विद्या बालन - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ कमाल की कॉमेडियन भी हैं। प्रशंसक उनके अभिनय के साथ-साथ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के भी दिवाने हैं। विद्या ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने प्रशंसकों से बातचीत करते हुए अपने बेबाक जवाब से फैंस को हैरान कर दिया। एक यूजर ने विद्या से पूछा कि वह हॉट फोटोशूट क्यों नहीं कराती हैं? पढ़िए अभिनेत्री का जवाब...


Vidya Balan: हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करातीं? विद्या बालन ने दिया प्रशंसक के सवाल का मजेदार जवाब
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed