फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: स्वरा भास्कर ने बिना नाम लिए विवेक अग्निहोत्री पर कसा तंज, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

Tue, 15 Mar 2022 07:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 15 Mar 2022 07:21 PM IST
सार

बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स देश भर में छाई हुई है। फिल्म में दिखाई गई कश्मीरी पंडितों की सच्चाई हर किसी की आंखें नम कर रही है।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Swara Bhaskar took a dig at Vivek Agnihotri without taking his name on twitter people trolled her fiercely
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स देश भर में छाई हुई है। फिल्म में दिखाई गई कश्मीरी पंडितों की सच्चाई हर किसी की आंखें नम कर रही है। फिल्म के सामने आते ही एक बार फिर देश भर में कश्मीरी पंडित और उनके साथ हुए अत्याचारों का मुद्दा सुर्खियों में है। ऐसे में फिल्म देखने के बाद हर कोई इस फिल्म और कश्मीरी पंडितों का समर्थन करता नजर आ रहा है। साथ ही आम लोगों से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां भी इस फिल्म की तारीफ करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

The Kashmir Files: Swara Bhaskar took a dig at Vivek Agnihotri without taking his name on twitter people trolled her fiercely
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

लगभग हर मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने वाली स्वरा भास्कर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर फिल्म का नाम लिए बिना ही कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से उन्हें जमकर ट्रोल होना पड़ रहा है। स्वरा के इस ट्वीट में भले ही विवेक अग्निहोत्री या फिल्म का नाम नहीं है, लेकिन बावजूद इसके लोग इस ट्वीट को फिल्म से जोड़कर देख रहे हैं। यही वजह है कि अक्सर अपने बयानों को लेकर लोगों के निशाने पर रहने वाली स्वरा भास्कर एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।

The Kashmir Files: Swara Bhaskar took a dig at Vivek Agnihotri without taking his name on twitter people trolled her fiercely
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर कचरा तो मत फैलाइए।' स्वरा का यह ट्वीट सामने आते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। दरअसल स्वरा का यह ट्वीट लोगों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files: Swara Bhaskar took a dig at Vivek Agnihotri without taking his name on twitter people trolled her fiercely
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

स्वरा के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बधाई हो स्वरा आपने फिर से कर दिखाया। सफलतापूर्वक आप किसी दूसरे की सफलता के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच पाईं, लेकिन माफ कीजिएगा इस बार सिर्फ सौ के आसपास री-ट्वीट मिला है। ऐसा लग रहा है कि लोग किसी और जरूरी काम में व्यस्त हैं। वहीं एक अन्य यूजर में अभिनेत्री के इस ट्वीट के जवाब में उन्हें उनकी वेब सीरीज रसभरी याद दी। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग ट्वीट कर अभिनेत्री की आलोचना करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Swara Bhaskar took a dig at Vivek Agnihotri without taking his name on twitter people trolled her fiercely
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 मार्च को देशभर में रिलीज की गई है। शुरुआत में सिर्फ 650 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद अब इसकी स्क्रीनों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की कहानी को दर्शाया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed