फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files : 'द कश्मीर फाइल्स' के पक्ष में खड़े हुए मुकेश खन्ना, बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा

Tue, 15 Mar 2022 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 15 Mar 2022 05:50 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Khanna slams bollywood for not promoting film The Kashmir Files
मुकेश खन्ना ने किया द कश्मीर फाइल्स को सपोर्ट - फोटो : social media

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कशमीर फाइल्स' रिलीज से पहले जितनी चर्चाओं में थी उससे ज्यादा चर्चाओं में रिलीज के बाद बनी हुई है। इस फिल्म के सपोर्ट में कई सितारे बोल चुके हैं और अब इसी लिस्ट में 'शक्तिमान' का रोल प्ले करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की। साथ ही अभिनेता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सेलेब्स को भी निशाने पर लिया है, जिन्होंने फिल्म पर चुप्पी साध रखी है। 


 

सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड के सितारों को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रमोट ना करने पर भी बॉलीवुड के स्टार्स को सुनाया है। 


 
Mukesh Khanna slams bollywood for not promoting film The Kashmir Files
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गुस्से में लाल हुए मुकेश खन्ना 
हाल ही में, मुकेश खन्ना को एक फिल्म थिएटर के बाहर देखा गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का सपोर्ट किया। इस मौके का वीडियो अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में मुकेश कह रहे हैं, 'फिल्म का प्रचार करिए। हमारी इंडस्ट्री में पता नहीं क्यों लोग खुद को भारत से अलग साबित करते हैं। अगर आप लोगों को भारत के लोगों का दुख समझ नहीं आ रहा है तो आप हमारे देश के वासी नहीं हैं। अगर यह लोग भी प्रमोट नहीं करते तो इस फिल्म को पब्लिक प्रमोट करेगी, जैसे मैं आज बोल रहा हूं।'


 
Mukesh Khanna slams bollywood for not promoting film The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला

लोगों के पसंद आ रही है फिल्म 
मुकेश ने लोगों की तारीफ करते हुए कहा , 'लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। आम लोगों के भी फिल्म को लेकर अच्छे रिव्यूज आ रहे हैं। इस फिल्म का प्रमोशन पूरी पब्लिक को करना चाहिए। मैं चाहता हूं कि यह फिल्म एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर बने।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna slams bollywood for not promoting film The Kashmir Files
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

धमाकेदार कमाई कर रही फिल्म 
लोगों की पसंद को इस बात से समझा जा सकता है कि रिलीज के समय इस फिल्म को सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन अब इसे 2000 स्क्रीन्स पर विस्तारित कर दिया गया है। इस फिल्म ने अब तक कुल 43.15-45.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
Mukesh Khanna slams bollywood for not promoting film The Kashmir Files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

टैक्स फ्री हुई फिल्म
इस फिल्म को लोगों तक पहुचाने के लिए तमाम राज्य सरकारें भी पूरा प्रयास कर रही हैं। इस फिल्म को नौ राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। इन नौ राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, कनार्टक, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, हरियाणा और यूपी शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed