देश के घर घऱ में ट्रेंड हो रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कामयाबी का हाल ये है कि इसके साथ रिलीज हुई क्षेत्रीय फिल्मों को दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं। नतीजतन गुजरात में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ ही रिलीज हुई एक फिल्म ‘प्रेम प्रकरण’ को सिनेमाघरों से हटाने का एलान कर दिया गया है। ट्रेड सूत्रों के मुताबिक ऐसा फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स की व्यवस्था करने के लिए किया गया है। इस फिल्म की कामयाबी का अगला असर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर भी पड़ने वाला है। शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के लिए सिनेमाघरों की हुई बुकिंग के चलते और फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की दिनों दिन बढ़ती लोकप्रियता के बीच इस शुक्रवार से बाकी दूसरी फिल्मों के शो नगण्य रह जाने के आसार बनने लगे हैं।
The kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने छोड़ा मैदान, निर्माताओं ने कहा कि दोबारा फिर कभी रिलीज करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:49 PM IST
सार
देश के घर घऱ में ट्रेंड हो रही फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कामयाबी का हाल ये है कि इसके साथ रिलीज हुई क्षेत्रीय फिल्मों को दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन