{"_id":"62306f67e3f8cb0a7a5d920a","slug":"actor-allu-arjun-meet-sanjay-leela-bhansali-in-mumbai-fans-asked-many-question-about-new-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: क्या अल्लू अर्जुन के साथ होगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म? मुंबई में दोनों की हुई मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Allu Arjun: क्या अल्लू अर्जुन के साथ होगी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म? मुंबई में दोनों की हुई मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने भी काफी पसंद किया, जिस वजह से फैंस अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। कई फैंस ने अभिनेता से हिंदी फिल्मों में आने की बात भी कही थी। वहीं, अब इन सबके बीच, अल्लू अर्जुन ने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। इस मौके का एक वीडियो भी सामने आ गया है।
2 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : Twitter
दरअसल, अल्लू अर्जुन बीती रात मुंबई में संजय लीला भंसाली के ऑफिस पहुंचे। यहां पर पैपराजी ने उन्हें देखते ही घेर लिया। इस मौके पर अल्लू अर्जुन काफी कैजुअल आउटफिट में दिखे। उन्होंने काली टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई थी। लेकिन वह इसमें भी हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। हालांकि, अल्लू अर्जुन को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं।
3 of 4
अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर से अल्लू अर्जुन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। अब हर कोई वीडियो पर कमेंट कर अल्लू अर्जुन से उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रश्मिका मंदाना अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने, डायलॉग्स और कुछ एक्टिंग मूव्स भी काफी पॉपुलर हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।