Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
gangubai kathiawadi in real life story alia bhatt plays don in her film Gangubai Kathiawadi know the real story Harjiwandas aka Gangubai
{"_id":"6037664c8ebc3ee9032e2a20","slug":"alia-bhatt-is-going-to-play-don-in-her-film-gangubai-kathiawadi-know-the-real-story-harjiwandas-aka-gangubai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 रुपये में गंगूबाई काठियावाड़ी को कोठे पर बेच आया था पति, फिर ऐसे बनीं मुंबई की कोठेवाली 'डॉन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
500 रुपये में गंगूबाई काठियावाड़ी को कोठे पर बेच आया था पति, फिर ऐसे बनीं मुंबई की कोठेवाली 'डॉन'
आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और अब इसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में गंगूबाई के जीवन को किस तरह दिखाया गया है ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा। उससे पहले आपको बताते हैं गंगूबाई की असली कहानी के बारे में जिनके ऊपर ये फिल्म बनी है।
गंगूबाई गुजरात के काठियावाड़ की रहने वाली थीं। उनका असली नाम हरजीवनदास काठियावाड़ी था। हरजीवन गुजरात के काठियावाड़ के एक समृद्ध परिवार की बेटी थीं। कहा जाता है कि वो हीरोइन बनने के सपने देखा करती थीं। हालांकि 16 साल की बाली उमर में ही उन्हें अपने पिता के अकाउंटेंट से प्यार हो गया था जिसके कारण वो मुंबई चली आईं।
उनकी उमर नादान थी और दिल ख्यालों की दुनिया में खोया रहता था। प्यार में पड़ी हरजीवन के साथ अकाउंटेंट ने शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद उनके धोखेबाज पति ने महज 500 रुपये के लिए उन्हें कमाठीपुरा के कोठे पर बेच दिया था। यहीं से हरजीवनदास के गंगूबाई काठियावाड़ी बनने की दर्दनाक कहानी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Pen Movies
हुसैन जेदी ने अपनी किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' में गंगूबाई की कहानी बताई है। उनके किताब के अनुसार माफिया डॉन करीम लाला की गैंग के एक आदमी ने गंगूबाई का बालात्कार किया था। इसके बाद गंगूबाई ने करीम लाला से मुलाकात कर न्याय मांगा था। यहां तक कि उन्होंने करीम को राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। इसके बाद पति की धोखेबाजी और समाज की दरिंदगी का शिकार हुई गंगूबाई आगे चलकर मुंबई की सबसे बड़ी फीमेड डॉन में से एक बनी।
अब गंगूबाई की इसी कहानी को संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म में दिखाने वाले हैं। आलिया भट्ट गंगूबाई के किरदार में हैं और पहली बार वो पर्दे पर डॉन का किरदार निभाने जा रही हैं। गंगूबाई की कहानी और उनके किरदार के साथ संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट कितना न्याय कर पाते हैं ये फिल्म रिलीज के बाद पता चल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।