{"_id":"6037766b8ebc3ee975200d88","slug":"ekta-kapoor-film-sanya-malhotra-starar-paglait-went-straight-to-ott-after-ludo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर की ये फिल्म सीधे चली ओटीटी पर, ‘लूडो’ के बाद सान्या का थिएटर पहुंचने का सपना फिर टूटा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकता कपूर की ये फिल्म सीधे चली ओटीटी पर, ‘लूडो’ के बाद सान्या का थिएटर पहुंचने का सपना फिर टूटा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 25 Feb 2021 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एकता कपूर-सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा गुरुवार को 29 वर्ष की हो गईं। सान्या के लिए यह एक खास दिन है इसलिए उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें खास उपहार भी मिला। उनकी अगली फिल्म 'पगलैट' को इसके निर्माताओं ने सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया है।
2 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'पगलैट' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है। फिल्म के टीजर से साफ पता चलता है कि आखिर इस फिल्म का शीर्षक 'पगलैट' क्यों रखा गया होगा! यहां अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा संध्या के किरदार में हैं जिनके पति की मौत हो गई है। इस दुर्घटना से लगभग सभी लोग दुखी हैं लेकिन संध्या नहीं।
3 of 5
फिल्म-पगलैट
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर, शोभा कपूर, गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने फिल्म 'पगलैट' की घोषणा वर्ष 2019 में की थी। उसी साल नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग शुरू भी हुई और 12 जनवरी 2020 को शूटिंग खत्म भी हो गई लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। पहले तो कोरोना वायरस की वजह से फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन का काम रुक गया। और बाद में बड़ी बड़ी फिल्मों के आ जाने से इस फिल्म को रिलीज होने के लिए जगह नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : Instagram
हालांकि, अब फिल्म 'पगलैट' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की घोषणा हो गई है। 26 मार्च को ये फिल्म रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज की घोषणा सान्या मल्होत्रा के जन्मदिन पर की है। इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए सान्या कहती हैं, 'मैं इस फिल्म के रिलीज की घोषणा होने पर बहुत रोमांचित हूं। यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास हो गई है क्योंकि इसकी घोषणा उस दिन हुई जो मेरे लिए पहले से ही खास है। मेरा किरदार इस फिल्म में बहुत अलग होगा जैसा मैंने पहले कभी नहीं निभाया। यह कहानी भी बहुत अनोखी होगी।'
विज्ञापन
5 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सान्या मल्होत्रा फिल्म 'पगलैट' में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ अभिनेत्री श्रुति शर्मा भी अहम भूमिका में होंगी जो आजकल टीवी के एक धारावाहिक 'नमक इस्क का' से दर्शकों का प्यार जीतने की कोशिश कर रही हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में सायोनी गुप्ता, आशुतोष राणा, रघुवीर यादव, शीबा चड्ढा और राजेश तेलंग जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। सान्या मल्होत्रा को 'बधाई हो', 'दंगल' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। कुछ समय पहले ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्मों 'शकुंतला देवी' और 'लूडो' में भी वह दिख चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।