फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत मामले के बाद रिया चक्रवर्ती के करियर पर पड़ रहा असर, दोस्त ने कहा- वे अपनी जिंदगी के बिखरे टुकड़ों को...

Thu, 25 Feb 2021 03:23 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Feb 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Blocked From Film Chehre Poster Friend Says She Had Gone Through A Lot
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें अभी भी कम नहीं हुई हैं। लोगों की नाराजगी झेल चुकीं रिया चक्रवर्ती के करियर पर सभी चीजों का काफी असर हो रहा है। लोगों ने पहले ही उनकी फिल्में ना देखने की बात कही थी और ऐसे में रिया को कम ही फिल्में मिल रहीं हैं। लेकिन जो फिल्में उनके पास हैं उनपर भी काफी फर्क पड़ रहा है। हाल ही में फिल्म 'चेहरे' का पोस्टर रिलीज किया गया था। इस पोस्टर में महानायक अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी समेत सभी सेलेब्स की फोटो मौजूद है, लेकिन रिया चक्रवर्ती का चेहरा पोस्टर पर से नदारद दिखा। अब इस मामले में एक्ट्रेस के करीबी दोस्त ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।



 

Rhea Chakraborty Blocked From Film Chehre Poster Friend Says She Had Gone Through A Lot
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

फिलहाल, इस मामले में प्रोड्यूसर आनंद पंडित, निर्देशक रूमी जाफरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। तो वहीं हाल ही में एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में उनके करीबी दोस्त ने कहा, 'रिया ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा किया जाएगा। 2020 में रिया ने बहुत कुछ सहा है और किसी तरह वे अपनी जिंदगी के बिखरे टुकड़ों को सहेजने की कोशिश कर रही हैं। अब यह सब उन्हें परेशान करेगा। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड में अभी उनका स्वागत नहीं है।'

Rhea Chakraborty Blocked From Film Chehre Poster Friend Says She Had Gone Through A Lot
फिल्म चेहरे का पोस्टर - फोटो : Instagram

बता दें कि रिलीज किए गए पोस्टर में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूजा और बंगाली अभिनेता धृतिमान चटर्जी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन रिया चक्रवर्ती का कही नाम भी नहीं है। जबकि साल 2019 में जब इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, उस वक्त रिया ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rhea Chakraborty Blocked From Film Chehre Poster Friend Says She Had Gone Through A Lot
क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म में रिया की जगह एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा को कास्ट कर लिया गया है। फिलहाल, इस मामले में अभी तक मेकर्स की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन रिया के करियर पर इससे गहरा असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Rhea Chakraborty Blocked From Film Chehre Poster Friend Says She Had Gone Through A Lot
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि साल 2020 में 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उसके बाद से रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में आ गई थीं। यहां तक कि उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे लेने का आरोप भी लगा था। रिया को महीने भर जेल में भी रहना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed