{"_id":"60376fb78ebc3ee968393ecd","slug":"rashmika-mandana-shifted-to-mumbai-actress-bought-a-new-house-ready-to-rock-box-office-with-bollywood-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandana: इस वजह से हैदराबाद छोड़ मुंबई शिफ्ट हो गईं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना, जानें क्या है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandana: इस वजह से हैदराबाद छोड़ मुंबई शिफ्ट हो गईं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना, जानें क्या है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 25 Feb 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय के साथ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। रश्मिका दक्षिण सिनेमा में तो मशहूर हैं ही अब वो बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि रश्मिका हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट हो चुकी हैं।
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : instagram
दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए रश्मिका को कई बार मुंबई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा दूसरे बॉलीवुड प्रोजक्ट के लिए भी वो मुंबई और हैदराबाद के बीच बहुत भाग दौड़ कर रही थीं। ऐसे में इस भाग दौड़ से बचने के लिए अभिनेत्री ने अब मुंबई में ही घर खरीद लिया।
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : instagram
अब रश्मिका भी मुंबईवासी हो गई हैं। दरअसल इससे पहले जब रश्मिका मुंबई आती थीं तो होटल में रहा करती थीं। वहीं रश्मिका को मुंबई शहर भी काफी पसंद आ गया। ऐसे में उन्होंने यहां एक फ्लैट खरीद लिया जिससे अब उन्हें मुंबई में ठहरने की कोई दिक्कत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : Instagram
रश्मिका के करीबियों की माने तों अभिनेत्री होमली फीलिंग लेने के लिए अपने हैदराबाद के घर से कुछ प्यारी चीजें भी लाई हैं। अब मुंबई भी उनका दूसरा निवास स्थान हो गया है। रश्मिका के फैंस पूरी सिर्फ दक्षिण तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे भारत में हैं। ऐसे में उनके फैंस को इस बात से काफी खुशी मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : file photo
बता दें कि रश्मिका मंदाना को गूगल ने साल 2020 की भारत की राष्ट्रिय क्रश बताया था। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली रश्मिका ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर #NationalcrushRashmika के स्क्रीनशॉट को साझा किया था। साथ ही उन्होंने फैंस को उन पर इतना प्यार लुटाने के लिए धन्यवाद भी कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।