सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'गुमराह' फिल्म के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी से अनजान थीं सोनी राजदान, अनजाने में पी ली थीं ढेरों सिगरेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 25 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan birthday she share a story when she was pregnant
soni razdan - फोटो : social media
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का आज जन्मदिन है । इस मौके पर आलिया ने अपनी मां को विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है । इस फोटो में आलिया काफी छोटी दिख रही हैं । सोनी ने उन्हें अपनी गोद पर बैठाया हुआ है । फोटो शेयर करते हुए आलिया ने लिखा- 'सबसे प्रेरक, समझदार, सुंदर और स्पेशल आत्मा यहां मौजूद है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां। मुझे बनाने और जैसे हो वैसे रहने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थ डे मां।'
Trending Videos
alia bhatt mother soni razdan birthday she share a story when she was pregnant
soni razdan - फोटो : social media
आलिया और सोनी राजदान की इस तस्वीर पर कई सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। पिछले दिनों सोनी राजदान ने बताया था कि एक फिल्म के दौरान उन्हें बहुत सिगरेट पीनी पड़ी थी । उस दौरान सोनी ये नहीं जानती थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। यह किस्सा 1993 में आई फिल्म 'गुमराह' के समय का है ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan birthday she share a story when she was pregnant
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala
ये फिल्म महेश भट्ट ने डायरेक्ट की थी । फिल्म में सोनी राजदान ने भी काम किया था । फिल्म के लीड रोल में श्रीदेवी और संजय दत्त थे । सोनी ने बताया था, 'गुमराह मेरी पसंदीदा फिल्म में से एक है । इस रोल के लिए मेरी काफी सराहना हुई थी । श्रीदेवी के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा था। बहुत अच्छी यादें हैं ।'

View this post on Instagram

To the most inspiring, understanding, beautiful, special/light soul that exists. I love you soo much mama.. thank you for being you and thank you for making me ❣️ Happy Birthday Mama! ✨💫🌸

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

alia bhatt mother soni razdan birthday she share a story when she was pregnant
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
'उस वक्त मैं आलिया की मां बनने वाली थी और मुझे पता नहीं था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इस फिल्म के दौरान मुझे बहुत सिगरेट पीनी पड़ी थी ।' बता दें कि 'गुमराह' बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी । सोनी राजदान ने महेश भट्ट के साथ लंबे अफेयर के बाद 20 अप्रैल, 1986 में शादी की थी।
विज्ञापन
alia bhatt mother soni razdan birthday she share a story when she was pregnant
soni razdan and alia bhatt - फोटो : twitter
सोनी राजदान की दूसरी बेटी का नाम शाहीन भट्ट है। सोनी राजदान आखिरी बार फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'राजी' में सोनी ने आलिया भट्ट की मां का किरदार निभाया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । 
 

टीवी सीरियल 'गठबंधन' ने पूरे किए 200 एपिसोड्स, एक्टर्स ने धूम-धाम से मनाया कामयाबी का जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed