फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत नहीं पाकिस्तान में रहना चाहती हैं आलिया भट्ट की मां, बोलीं- 'वहां रहूंगी ज्यादा खुश'

Mon, 01 Apr 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 01 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt mother Soni Razdan says wants to go Pakistan will be more happy
आलिया भट्ट और सोनी राजदान - फोटो : social media

'सर', 'सड़क' और 'राजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सोनी राजदान हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। सोनी की जल्द ही 'नो फादर्स इन कश्मीर' फिल्म आने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनी राजदान ने ऐसी बात कह दी जिससे उनका बयान चर्चा में आ गया।

Alia Bhatt mother Soni Razdan says wants to go Pakistan will be more happy
Alia Bhatt and Soni Razdan - फोटो : file photo

सोनी राजदान ने कहा- 'जब भी मैं कुछ बोलती हूं तो ट्रोल का हिस्सा बन जाती हूं। मुझे देशद्रोही कहा जाता है। कभी-कभी सोचती हूं कि मुझे पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए। वहां पर ज्यादा खुश रहूंगी। वहां खाना भी बहुत अच्छा है। आप लोगों ने ही ट्रोल कर कहा कि पाकिस्तान जाओ, इसलिए पाकिस्तान जाऊंगी।' 

Alia Bhatt mother Soni Razdan says wants to go Pakistan will be more happy
Soni Razdan - फोटो : amar ujala

सोनी ने आगे कहा - 'मैं अपनी मर्जी से पाकिस्तान छुट्टियां मनाने जाऊंगी।' इस इंटरव्यू में सोनी ने यह भी कहा कि उन्हें ट्रोलर्स के पाकिस्तान भेजने वाली बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। इसके साथ ही सोनी राजदान ने देश के मौजूदा हालात पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। सोनी ने कहा- 'मैं भारत के पूरी तरह हिंदू देश बनने के खिलाफ हूं। पाकिस्तान में मिला जुला कल्चर नहीं है, इसी वजह वह बेहतर देश नहीं बन सका।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt mother Soni Razdan says wants to go Pakistan will be more happy
No Fathers In Kashmir poster - फोटो : twitter

सोनी राजदान की फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' (No Fathers in Kashmir) 5 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनी राजदान के अलावा इअश्विन कुमार, अंशुमान झा और कुलभूषण खरबंदा सहित कई बड़े कलाकार हैं। इस फिल्म में नूर की कहानी दिखाई गई है। नूर एक एक ब्रिटिश भारतीय है जो अपने लापता पिता का पता लगाने के लिए कश्मीर वापस आता है। वहां पर वह माजिद से दोस्ती करता है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि माजिद किस तरह से उसके पिता को खोजने के लिए मदद करता है।   

विज्ञापन
Alia Bhatt mother Soni Razdan says wants to go Pakistan will be more happy
Alia Bhatt Soni Razdan - फोटो : amar ujala

फिल्म की एक टैगलाइन है 'हर कोई सोचता है कि वो कश्मीर को जानता हैं', फिल्म कश्मीरी लोगों की वास्तविकताओं और उनकी असली कहानियों को दिखाने का प्रयास करती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अश्विन कुमार पहले दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते चुके हैं। फिल्म 'नो फादर्स इन कश्मीर' को 8 महीने बाद यूए सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर सर्टिफिकेट पाने के लिए जुलाई 2018 में पहली बार फिल्म को फाइल किया गया था। अपनी फिल्म को इंसाफ दिलाने के लिए निर्माताओं और कलाकारों को 8 महीने, छह स्क्रीनिंग्स और सात सुनवाइयों तक इंतजार करना पड़ा। फिलहाल यह फिल्म रिलीज के लिए अब तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed