बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। न सिर्फ प्रोफेशनल फ्रंट पर, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी आलिया खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं। रणबीर कपूर से शादी और फिर राहा के जन्म के बाद उनकी खुशियों में कई गुना इजाफा हो गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता बेटी राहा है।
Alia Bhatt: अचानक राहा के इर्द-गिर्द सिमट गई है आलिया की जिंदगी, एक्ट्रेस ने कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी राहा को लेकर कई बातें साझा कीं। आलिया का कहना है कि राहा उनके लिए बेहद लकी हैं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा कि परिवार में राहा का जुड़ना बहुत ही सामान्य लेकिन सुंदर चीज है।
आलिया ने कहा, 'यह इंसान का सामान्य व्यवहार है कि अपने परिवार के साथ अपनी खुशियों के बारे में पहले सोचना। हालांकि, अब अचानक पूरी जिंदगी राहा के इर्द गिर्द सिमट गई है। उसकी खुशी सबकुछ है और वही अब प्राथमिकता है।'
The Kerala Story: फिल्म पर बरस रहे प्यार पर अदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- दर्शकों ने मेरे लिए बड़े सपने देखे
आलिया ने राहा को अपने लिए लकी बताया। उन्होंने कहा, पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों तरीके से अब वह जो भी करती हैं, अपनी नन्ही परी को खुश रखने के लिए करती हैं। आलिया ने आगे कहा कि अब वह जब भी घर से बाहर जाती हैं और राहा को गुडबाय बोलती हैं तो उसकी मुस्कुराहट को देखने का इंतजार करती हैं। आलिया का कहना है कि उसकी यह मुस्कान मेरे लिए अप्रूवल का मार्क होता है।
Kumar Sanu: गायिकी में एक्टर्स के दखल पर कुमार सानू नाराज? बोले- अब हीरो तय करते हैं कि उनके लिए कौन गाएगा
आलिया ने आगे कहा कि राहा उनके लिए हमेशा लिटिल चार्म रहेंगी। बता दें कि बीते दिनों आलिया ने मेट गाला में अपनी उपस्थिति से इंटरनेशनल मीडिया का ध्यान आकर्षित किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज होगी।
Jyotika: 25 साल बाद हिंदी सिनेमा में ज्योतिका की वापसी, इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के साथ आएंगी नजर