फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story: फिल्म पर बरस रहे प्यार पर अदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- दर्शकों ने मेरे लिए बड़े सपने देखे

Mon, 15 May 2023 10:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 May 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
The Kerala Story: Adah Sharma rection on overwhelming response says Audience dreams for me were always bigger
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। इस फिल्म में अदा शर्मा ने लीड रोल निभाया है। फिल्म को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पांच मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दस दिनों में सवा सौ करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है और इसकी धुआंधाड़ कमाई जारी है। 'द केरल स्टोरी' को मिल रहे बेशुमार प्यार पर हाल ही में अदा शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।

The Kerala Story: Adah Sharma rection on overwhelming response says Audience dreams for me were always bigger
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अदा शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि दर्शकों ने हमेशा उनके लिए बड़े सपने देखे। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अदा शर्मा से दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं कोई भी फिल्म करती हूं तो यही सोचती हूं कि यह मेरी आखिरी फिल्म होगी। क्योंकि मैं नहीं जानती कि मुझे दोबारा मौका मिलेगा भी या नहीं और कोई मुझ पर यकीन करेगा या नहीं।'

The Kerala Story: Adah Sharma rection on overwhelming response says Audience dreams for me were always bigger
अदा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अदा ने आगे कहा,  'मुझे लगता है कि दर्शकों ने हमेशा मेरे लिए बड़े सपने देखे हैं। वे सभी सपने अब सच हो चुके हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।' एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म को मिली इस प्रतिक्रिया की उम्मीद थी? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म को मिल रहे रेस्पॉन्स पर यकीन नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि मुझे इस तरह की उम्मीद ही नहीं थी। मैं दर्शकों की बेहद शुक्रगुजार हूं।' अदा ने आगे कहा, 'मेरे सपने हमेशा छोटे थे, जैसे हाथी और कुत्तों के साथ खेलना। मैंने हमेशा अच्छे रोल करने के सपने देखे। लेकिन, यह कभी नहीं जाना कि इनमें से कितने मिलेंगे।'
Twinkle Khanna: ट्विंकल ने यूके से वापस मांगे कोहिनूर संग 'दो अनमोल रतन', विजय माल्या-ललित मोदी पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story: Adah Sharma rection on overwhelming response says Audience dreams for me were always bigger
विपुल शाह-द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

नेपोटिज्म पर बात करते हुए अदा ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं काफी भाग्यशाली हूं। मैंने कभी इस तरह के सपने नहीं देखे। मुझे लगा जो लड़की इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती, उसके लिए यह मुमकिन ही नहीं है। उसे दर्शकों से इतना प्यार नहीं मिल सकता। लेकिन, अब यह देखकर मेरी खुशी का ठिकाना ही नहीं कि इतनी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने आ रहे हैं।'
Madhuri Dixit: नेने से नैना लड़ने तक माधुरी ने धड़काया तीन सेलेब्स का दिल, एक से तो इस हद तक पहुंचा था रिश्ता

विज्ञापन
The Kerala Story: Adah Sharma rection on overwhelming response says Audience dreams for me were always bigger
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अदा ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे सपने सच होते हैं। जब हमने यह फिल्म बनानी शुरू की तो यही सोचा था कि लड़कियों में जागरुकता फैलाएंगे। अब जब लोग देख रहे हैं तो खुशी है कि लोग हकीकत से रूबरू हो सकेंगे।' फिल्म 'द केरल स्टोरी' के कलेक्शन की बात करें तो दस दिनों में फिल्म की कमाई 136 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। 
Monday Flashback: जब सलमान को सेट पर बैठने के लिए नसीब नहीं होती थी एक कुर्सी भी, तब मोहनीश से कही थी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed